17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2021 CSK vs MI: दूसरे चरण का आगाज आज से, रोहित शर्मा के नाम हो सकता है यह रिकॉर्ड

IPL 2021-दूसरे चरण का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। अगर चेन्नई सुपर किंग्स आज का मैच जीत जाती है तो प्वाइंट टेबल में वह दिल्ली कैपिटल्स को पीछे छोड़कर नंबर-1 पर आ जाएगी।

2 min read
Google source verification
ipl_2021.png

इंडियन प्रीमियर लीग(IPL 2021) को मई में कोरोना महामारी की वजह से बीच में ही स्थगित कर दिया गया था। अब 140 दिनों के ब्रेक के बाद इस टूर्नामेंट का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है। दूसरे चरण का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। अगर चेन्नई सुपर किंग्स आज का मैच जीत जाती है तो प्वाइंट टेबल में वह दिल्ली कैपिटल्स को पीछे छोड़कर नंबर-1 पर आ जाएगी। फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स के 12 अंक हैं और चेन्नई के 10 अंक। चेन्नई का नेट रन रेट दिल्ली से बेहतर है, ऐसे में एक समान अंक होने पर भी चेन्नई, दिल्ली से आगे निकल जाएगी। वहीं, अगर मुंबई की टीम जीती तो वह प्वाइंट टेबल में चौथे से तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। मुंबई के अभी 8 अंक हैं। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आज के मैच में एक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं।

रोहित शर्मा के नाम हो सकता है ये रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आज चेन्नई के खिलाफ मैच में इतिहास रच सकते हैं। दरअसल, रोहित शर्मा टी20 में 400 सिक्स मारने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन सकते हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ 3 सिक्स की जरूरत है। रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में पांच बार आईपीएल का खिताब दिलाया है।

यह भी पढ़ें— IPL 2021: केविन पीटरसन ने बताया किस टीम के पास आईपीएल 2021 जीतने का मौका

इन्होंने जड़े टी20 में 300 से ज्यादा सिक्स
रोहित शर्मा ने अपने टी20 कॅरियर में अब तक कुल 397 सिक्स लगाए है। वहीं भारत की तरफ से सिर्फ चार खिलाड़ियों ने टी20 में 300 से ज्यादा छक्के लगाए हैं। इसमें रोहित शर्मा के अलावा सुरेश रैना ने 324 सिक्स जड़े हैं। इसके बाद विराट कोहली ने 315 सिक्स मारे हैं। महेन्द्र सिंह धोनी ने 303 सिक्स जड़े हैं। अब अगर रोहित शर्मा आज के मैच में तीन सिक्स और मार देते हैंं तो वह भारत की ओर से टी20 में 400 सिक्स मारने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

यह भी पढ़ें— IPL 2021: रोहित शर्मा सहित ये 5 खिलाड़ी IPL में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने में सबसे आगे

रोहित ने आईपीएल में जड़े 224 सिक्स
रोहित शर्मा ने अपने टी20 के 397 सिक्स में से 224 आईपीएल में जड़े हैं। इसमें से उन्होंने 173 सिक्स मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए मारे हैं। वहीं शेष 51 सिक्स उन्होंने आईपीएल के पहले तीन सीजन मे डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए जड़े थे। टी20 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल दुनिया में नंबर 1 पर हैं। उन्होंने टी20 में अब तक सर्वाधिक 1042 सिक्स लगाए हैं। गेल के बाद दूसरे नंबर पर कीरोन पोलार्ड हैं, जिन्होंने 755 सिक्स लगाए हैं। 509 सिक्स के साथ आंद्रे रसेल इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।