आईपीएल

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स का फुल स्क्वाड और प्लेयर्स लिस्ट

इस बार नीलामी में कई अच्छे खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल हुए हैं। इस बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम को मजबूत माना जा रहा है क्योंकि उनके पास अच्छे बल्लेबाज और बेहतरीन गेंदबाज टीम में शामिल हैं।

2 min read

IPL 2021 के लिए सभी टीमें तैयार हैं। पिछले आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया और फाइनल तक पहुंच गई थी। हालांकि फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को हरा दिया था। इस बार दिल्ली कैपिटल्स फाइनल तक पहुंचकर खिताब जीतने की पूरी कोशिश करेगी। इस बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम को मजबूत माना जा रहा है क्योंकि उनके पास अच्छे बल्लेबाज और बेहतरीन गेंदबाज टीम में शामिल हैं। इस बार नीलामी में कई अच्छे खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल हुए हैं।

नीलामी में खरीदे ये खिलाड़ी
इस बार नीलामी में कुछ शानदार बल्लेबाजों सहित बेहतरीन गेंदबाज भी दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल हुए। इससे यह टीम और भी मजबूत हो गई है। आईपीएल 2021 नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को खरीदा। इसके अलावा उमेश यादव भी दिल्ली कैपिटल्स टीम में शामिल हो गए हैं। इससे दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी पहले से ज्यादा मजबूत रहेगी। इनके अलावा दिल्ली कैपिटल्स ने नीलामी में टॉम कुर्रन, लुकमान हुसैन मैरीवाला सैम बिलिंग्स, एम सिद्धार्थ, रिपल पटेल को भी खरीदा।

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज
इस बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कई शानदार गेंदबाज आ गए हैं। उमेश यादव एक बेहतरीन गेंदबाज हैं। वहीं टॉम कुर्रन टी20 क्रिकेट में डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट माने जाते हैं। लुकमान हुसैन मैरीवाला बड़ौदा के लेफ्ट हैंड फास्ट बॉलर हैं। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजों की फौज में अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, इशांत शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, आवेश खान, प्रवीन दुबे, कगिसो रबाडा, एनरिच नॉर्खिया, क्रिस वोक्स, डेनियल सैम्स जैसे खिलाड़ी भी हैं।

दिल्ली कैपिटल्स में ये है बल्लेबाजों की फौज
वहीं दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों की बात करें तो इस टीम में शिखर धवन, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत जैसे धुआंधार खिलाड़ी हैं। ऐसे में इस बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम संतुलित और मजबूत है।

ये है दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, आर अश्विन, ऋषभ पंत, शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, प्रवीण दुबे, क्रिस वोक्स, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, ललित यादव, कगिसो रबाडा, रिखिंग अनाचार , इशांत शर्मा, आवेश खान, स्टीव स्मिथ, उमेश यादव, रिपाल पटेल, टॉम कुर्रन, विष्णु विनोद, लुकमान मेरीवाला, एम सिद्दार्थ, सैम बिलिंग्स।

आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures

Published on:
18 Mar 2021 03:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर