
IPL 2021 दो दिन बाद ही शुरू होने जा रहा है। ऐसे में सभी टीमें इस टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। पिछले कुछ दिनों से सभी टीमें प्रैक्टिस में जुटी हुई हैं। महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स भी तैयारियों में जुटी हुई हैं। बता दें कि महेन्द्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड आईपीएल में काफी अच्छा रहा है। हालांकि आईपीएल के पिछले सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। पिछले सीजन में यह टीम प्ले ऑफ में भी जगह बनाने में कामयाब नहीं रही थी। ऐसे में धोनी इस बार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।
इस बार मजबूत है धोनी का स्क्वाड
बता दें कि इस बार चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में कुछ बदलाव किए गए हैं। IPL 2021 की नीलामी में कुछ बेहतरीन प्लेयर्स चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शामिल हुए। ऐसे में पिछले सीजन के मुकाबले इस बार धोनी की स्क्वाड मजबूत है। वहीं खुद धोनी भी IPL 2021 में कुछ उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। जानते हैं कि IPL 2021 में महेन्द्र सिंह धोनी कौन—कौन से रिकॉर्ड बना सकते हैं।
बतौर बल्लेबाज 5000 रन
महेन्द्र सिंह धोनी एक बेतहरीन बल्लेबाज हैं। उनके लंबे शॉट्स देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित रहते हैं। बता दें कि टूर्नामेंट में एक से बढ़कर एक गेंदबाज भी हैं। ऐसे में उनकी गेंदों पर रन बनाना आसान नहीं होगा। बतौर बल्लेबाज धोनी के पास IPL 2021 में 50000 रन पूरा करने का मौका होगा। बता दें कि अभी तक आईपीएल में 5000 रन बनाने का रिकॉर्ड सिर्फ 5 बल्लेबाजों के पास है। वहीं धोनी की बात करें तो उन्होंने आईपीएल में 4632 रन बना लिए हैं। अगर धोनी IPL 2021 में 368 रन बना लेते हैं तो आईपीएल में 5000 रन बनाने का रिकॉर्ड उनके नाम हो जाएगा।
बतौर विकेटकीपर 150 विकेट
महेन्द्र सिंह धोनी एक सफल कप्तान और बैट्समैन ही नहीं बल्कि एक सफल विकेटकीपर भी हैं। उनकी विकेटकीपिंग की सभी तारीफ करते हैं और इसमें उनका जौहर कई बार दिख चुका है। धोनी आईपीएल के भी सबसे सफल विकेटकीपर हैं। अब तक उन्होंने विकेटकीपिंग में कमाल दिखाते हुए 148 शिकार किए हैं। ऐसे में उनके पास IPL 2021 में 150 शिकार करने का मौका होगा। इसके लिए उन्हें सिर्फ 2 लोगों को स्टंप करना होगा।
250 सिक्स
धोनी ने आईपीएल में अब तक सैंकड़ों सिक्स लगाए हैं। आईपीएल में वे कई बार आक्रामक तरीके से खेलते नजर आए हैं। बता दें कि महेन्द्र सिंह धोनी ने आईपीएल में अब तक 216 सिक्स लगाए हैं। ऐसे में अगर वे IPL 2021 में 34 सिक्स और लगा देते हैं तो वे आईपीएल में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures
Published on:
07 Apr 2021 07:02 pm
बड़ी खबरें
View Allआईपीएल
ट्रेंडिंग
