अच्छा नहीं रहा था आरोन फिंच का प्रदर्शन
आरसीबी के अपने शो पर बात करते हुए माइक हेसन ने कहा, 'कोहली के ओपनिंग करने को लेकर हमने ऑक्शन से पहले चर्चा की थी, क्योंकि यह हमारे ऑक्शन प्लानिंग का हिस्सा था, इसके तहत ही हमने अपनी टीम की बैटिंग लाइनअप तैयार करने पर विचार किया था, तो यह मेरे लिए बिल्कुल भी सरप्राइज की बात नहीं है। मैं खुश हूं कि विराट कोहली को टीम इंडिया के लिए ओपन करने का मौका मिला और उन्होंने दिखाया कि वह हर स्थान पर बैटिंग करने की काबिलियत रखते हैं। पिछले सीजन में आरोन फिंच और देवदत्त पडिक्कल ने पारी का आगाज किया था, लेकिन फिंच का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था।