20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2021 : पहली बार कप्तानी संभालेंगे ऋषभ पंत और संजू सैमसन

ऋषभ पंत और संजू सैमसन आईपीएल में पहली बार कप्तान बने है।दोनों को टीम को संभालने के साथ खुद को बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

2 min read
Google source verification
Rishabh Pant Sanju Samson

Rishabh Pant Sanju Samson

नई दिल्‍ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 14वां सीजन शुरू होने में अब कुछ दिन ही बाकी है। आईपीएल 2021 का पहला मुकाबला 9 अप्रैल को खेला जाएगा। सभी खिलाड़ी अपनी अपनी रणनीति और तैयारी में जुड़ गए है। श्रेयस अय्यर की जगह ऋषभ पंत दिल्‍ली कैपिटल्‍स की कप्तानी संभाल रहे है। यह पहला मौका है ऋषभ पंत को किसी टीम का कप्तान बनाया गया है। ऐसे में ऋषभ पंत पर ज्यादा जिम्मेदारियां होगी। टीम को संभालने के साथ—साथ खुद को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। आईपीएल के इस सीजन में ऋषभ पंत अकेले नहीं जो पहली बार कप्तानी कर रहे है। ऋषभ के अलावा संजू सैमसन भी आईपीएल में पहली बार कप्तान बने है।

यह भी पढ़ें :— IPL 2021 : इन 5 बल्लेबाजों ने बनाए आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 400+ रन


ऋषभ पंत (दिल्ली कैपिटल्स)
दिल्ली कैपिटल्स के नियमित कप्तान श्रेयर अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोटिल होने कारण IPL 2021 से बाहर हो गए हैं। जिसके बाद ऋषभ पंत को ये बड़ी जिम्मेदारी मिली है। पंत ने आईपीएल के पिछले सीजन में 14 मैच खेले। 31.18 की औसत से उन्होंने 343 रन बनाए थे। साल 2016 में आईपीएल में डेब्यू करने वाले पंत ने 2018 में शानदार प्रदर्शन किया था। तब उन्होंने 14 मैचों में 684 रन बनाए थे। आईपीएल 2021 में ऋषभ पंत के लिए शानदार प्रदर्शन के साथ टीम को संभलाने एक बड़ी चुनौती है।

यह भी पढ़ें :— IPL 2021 : आईपीएल के इतिहास में इन खिलाड़ियों ने पकड़े सबसे ज्यादा कैच

संजू सैमसन (राजस्‍थान रॉयल्‍स)
आईपीएल 2021 में संजू सैमसन को राजस्‍थान रॉयल्‍स की कप्तानी सौंपी गई है। आईपीएल के पिछले सीजन में राजस्थान टीम की कप्तान ऑस्‍ट्रेलिया के दिग्‍गज स्‍टीव स्मिथ के हाथ में थी। लेकिन खराब प्रदर्शन के कारण टीम ने स्टीव को रिलीज कर दिया। संजू सैमसन पहली बार आईपीएल में किसी टीम की कप्तान संभालते हुए नजर आएंगे। राजस्थान के पास जोस बटलर और बेन स्टोक्स जैसे खिलाड़ी भी हैं, बावजूद इसके टीम ने संजू सैमसन पर भरोसा जताया है।

पंत और संजू की होगी असली परीक्षा
संजू सैमसन और ऋषभ पंत दोनों ही आईपीएल के बेहतरीन खिलाड़ी है। दोनों खिलाड़ी जब भी मैदान में उतरे है तो विरोधी टीम को मुश्किल में डाल देते है। आईपीएल 2021 में पंत और संजू की असली परीक्षा होगी। ऋषभ पंत भारतीय टीम के लिए इस समय टी—20, वनडे और टेस्‍ट तीनों फॉर्मेट खेल रहे हैं, लेकिन संजू सैमसन किसी भी फॉर्मेट की टीम में नहीं हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों खिलाड़ी कितनी चतुराई से टीम की नया पार लगाएंगे।

आईपीएल 2021 के ये है कप्‍तान.....

1. मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा
2. चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स : एमएस धोनी
3. दिल्‍ली कैपिटल्‍स : ऋषभ पंत
4. राजस्‍थान रॉयल्‍स : संजू सैमसन
5. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर : विराट कोहली
6. सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वार्नर
7. कोलकाता नाइटराइडर्स : इयॉन मोर्गन
8. किंग्‍स इलेवन पंजाब : केएल राहुल

आइए जानें— IPL 2021- Rajasthan Royals Squad and Players list

आइए देखें — IPL 2021- Delhi Capitals Squad and Players list

आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures