
IPL के वो 2 बदनसीब बल्लेबाज जिन्होंने पूरे 20 ओवर तक की बल्लेबाजी, लेकिन नही लगा पाए एक भी सिक्स
IPL 2022 : आईपीएल भारत की ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे मशहूर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग है। इस लीग में खेलना हर क्रिकेट खिलाड़ी का सपना होता है। ऐसे बहुत से खिलाड़ी हैं जो आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर उन्हें राष्ट्रीय टीम में खेलने का मौका मिला। आईपीएल ऐसी फटाफट क्रिकेट लीग है, जहां चौकों छक्कों की बारिश होती है और बल्लेबाज बड़े-बड़े शॉट्स लगाते हुए देखे जाते हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी किसी बल्लेबाज ने आईपीएल में एक मैच के दौरान 20 ओवर तक बल्लेबाजी की लेकिन अपनी पारी के दौरान एक भी बड़ा हिट नहीं लगाया। ये कितना अजीब है, लेकिन आईपीएल में सब मुमकिन है।
इस आर्टिकल में हम आपको आईपीएल के दो ऐसे ही बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने एक मैच में पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी की, लेकिन अपनी पारी के दौरान एक भी सिक्स नहीं लगाया। जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर
1) सचिन तेंदुलकर (Sachin Ramesh Tendulkar)-
लिस्ट में पहला नाम भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का है। जो आईपीएल में कई सालों तक मुंबई इंडियंस के लिए खेले। बता दें कि सचिन ने 13 साल पहले 18 अप्रैल 2009 को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 49 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 20 ओवर तक बल्लेबाजी की लेकिन पूरी पारी के दौरान एक भी सिक्स नहीं लगाया। हालांकि वह 7 चौके लगाने में सफल रहे थे।
यह भी पढ़ें - T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज, सिर्फ 1 तेज़ गेंदबाज है शामिल
2) शुभमन गिल (Shubman Gill)-
इस लिस्ट में दूसरा नाम गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का आता है। आईपीएल में वह गुजरात टाइटंस से पहले केकेआर के लिए खेल करते थे। बता दें कि आईपीएल 2022 में 10 मई को लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ हुए मैच में गिल ने 49 गेंदों पर नाबाद 63 रनों की पारी खेली। इस दौरान गिल ने पूरे 20 ओवर तक बल्लेबाजी की, लेकिन इस दौरान उनके बल्ले से एक भी सिक्स नहीं निकला। हालांकि उन्होंने 7 चौके जरूर लगाए।
यह भी पढ़ें - भारत के 5 दिग्गज बल्लेबाज, जिन्होंने वनडे टेस्ट की तरफ खेला
Updated on:
13 May 2022 05:51 pm
Published on:
13 May 2022 05:50 pm
बड़ी खबरें
View Allआईपीएल
ट्रेंडिंग
