6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rohit Sharma ने युवा खिलाड़ी को खास अंदाज में कहा अलविदा, कहा- किसी चीज की जरूरत हो तो मुझे कॉल करना

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने एक युवा खिलाड़ी को एक शानदार संदेश दिया। जानिए टीम को अलविदा कहते हुए उन्होंने युवा खिलाड़ी से क्या कहा?

2 min read
Google source verification
ipl 2022 rohit sharma ramandeep mi final goodbyes

रोहित शर्मा का खास अंदाज

IPL 2022 का सीजन मुंबई इंडियंस के लिए कुछ खास नहीं रहा। टीम अंकतालिका में इस बार अंतिम स्थान पर रही। टीम की बल्लेबाजी इस बार पूरी तरह फ्लॉप नजर आई। बायो-बबल से बाहर जाने के बाद रोहित शर्मा ने अपनी लीडरशिप का एक शानदार नमूना पेश किया और सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने युवा खिलाड़ी रमनदीप सिंह को दिल छू देने वाला संदेश दिया।


मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का खास संदेश

रोहित शर्मा अब टीम इंडिया के भी तीनों फॉर्मेंट में कप्तान हैं। मुंबई इंडियंस के लिए वो कई सालों से कप्तानी कर रहे हैं। हमेशा मैदान और उसके बाहर बहुत अच्छे मूड में रोहित शर्मा रहते हैं। हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए वो तैयार रहते हैं। ये बात कई बार पहले देखी जा चुकी है। मुंबई के युवा खिलाड़ी रमनदीप सिंह ने इस बार सभी को अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। जब टीम को अलविदा कहने का समय आया तो रोहित ने उनसे कहा, ध्यान रखना दोस्त। किसी ची की जरूरत हो तो मुझे कॉल करना। रोहित द्वारा कही गई ये बात सभी के दिल को छू गई। इस बात के लिए सभी उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। इससे पहले भी अक्सर उन्हें ऐसा करते हुए फैंस ने देखा है।

ये भी पढ़ें- भारत के 4 खतरनाक रेसलर्स का WWE में हुआ रीयूनियन, सोशल मीडिया पर गजब की फोटो हुई वायरल


मुंबई की बल्लेबाजी और गेंदबाजी इस बार बुरी तरह फ्लॉप रही

मुंबई इंडियंस की टीम का प्रदर्शन इस बार कुछ खास नहीं रहा लेकिन कुछ खिलाड़ियों ने जरूर प्रभावित किया। इसमें से एक नाम रमनदीप सिंह का भी हैं। रमनदीप ने IPL 2022 में कुल 4 मैच खेले और 6.25 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। बल्ले से भी उन्होंने अपनी टीम के लिए 34 रनों का योगदान दिया। रमनदीप इस समय एक युवा खिलाड़ी के रूप में काफी कुछ सीख रहे हैं। फ्यूचर में वो टीम इंडिया में भी शामिल हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- IPL 2022 Qualifier 1 जीतने के बाद Hardik Pandya सातवें आसमान पर पहुंचे, कहा- 'मेरा नाम बिकता है'