20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / WWE / भारत के 4 खतरनाक रेसलर्स का WWE में हुआ रीयूनियन, सोशल मीडिया पर गजब की फोटो हुई वायरल

भारत के 4 खतरनाक रेसलर्स का WWE में हुआ रीयूनियन, सोशल मीडिया पर गजब की फोटो हुई वायरल

WWE में इस समय भारतीय रेसलर्स जबरदस्त काम कर रहे हैं। सभी को कपनी द्वारा खास पुश दिया जा रहा है। अब दिग्गज ने एक खास तस्वीर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट की है। ये तस्वीर देखकर आपको भी मजा आएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 25 May 2022, 3:57 PM IST

indian wwe stars reunion photo veer mahaan jinder mahal Saurav Gurjar

फोटो क्रेडिट- WWE

WWE में इस समय भारत के चार खतरनाक सुपरस्टार रिंग में जलवा दिखा रहे हैं। इसमें सबसे बड़ा नाम भारतीय मूल के स्टार जिंदर महल का नाम हैं। उनके अलावा वीर महान, शैंकी और सौरभ गुर्जर उर्फ सांगा हैं। ये सुपरस्टार्स बहुत अच्छे दोस्त हैं और सभी ने साथ में बहुत काम किया। इस बार इन चारों सुपरस्टार्स का रीयूनियन देखने को मिला और इसका खुलासा इंस्टाग्राम के जरिए जिंदर महल ने किया।


WWE में चार भारतीय सुपरस्टार्स का कमाल

पिछले साल वीर, जिंदर महल और शैंकी ने साथ में काम किया। तीनों ने रॉ में धमाल मचाया। पिछले साल हुए ड्राफ्ट में इनकी जोड़ी को अलग कर दिया गया। जिंदर महल और शैंकी को स्मैकडाउन ब्रांड में डाल दिया गया और वीर रॉ में रहे। जिंदर महल और शैंकी लगातार ब्लू ब्रांड में अच्छा काम कर रहे हैं। हालांकि वीर के नए गिमिक के साथ डेब्यू में थोड़ा देरी हो गई। इस साल रेसलमेनिया के बाद रॉ में वीर का डेब्यू हुआ। तब से वीर को रोकना मुश्किल हो रहा है। WWE द्वारा उन्हें पुश दिया जा रहा है। इस समय मिस्टीरियो फैमिली के साथ उनकी राइवलरी चल रही है। सौरभ गुर्जर ने भी NXT में काफी धमाल मचाया है। WWE ने उन्हें भी NXT में पुश देना शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें- IPL 2022 के बीच में भारतीय क्रिकेटर ने संन्यास को लेकर किया सनसनीखेज खुलासा, कहा-'क्रिकेट छोड़ दूंगा'


इंस्टाग्राम पर डाली गई खास तस्वीर

खैर WWE सुपरस्टार्स बहुत मेहनत करते हैं क्योंकि हर हफ्ते उन्हें शोज में हिस्सा लेना पड़ता है। उन्हें ट्रेवल भी बहुत करना होता है और इस वजह से आपस में मिल पाना काफी मुश्किल होता है। इस बार भारत के ये चार सुपरस्टार्स एक साथ शानदार अंदाज में नजर आए। महल ने शानदार कैप्शन भी इस तस्वीर में दिया। ये चारों सुपरस्टार्स आगे भी शानदार काम करते हुए WWE रिंग में नजर आएंगे। भारतीय फैंस चाहेंगे कि इन सभी सुपरस्टार्स को आगे भी पुश दिया जाए।

भारत के चार WWE दिग्गजों की खास तस्वीर देखने के लिए यहां पर क्लिक करें।