IPL 2022 में बीती रात पहला क्वालीफायर मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। गुजरात ने इस मुकाबले में जीत हासिल की और फाइनल में प्रवेश कर लिया। वैसे इस सीजन से पहले हार्दिक पांड्या के प्रदर्शन पर बहुत सवाल खड़े हो रहे थे लेकिन इस बास उन्होंने जवाब दे दिया। जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार्दिक पांड्या से इस बारे में सवाल पूछा गया और उन्होंने इसका जवाब दिया।