28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2022 : चेन्नई सुपर किंग्स का फुल स्क्वाड और प्लेयर्स लिस्ट

IPL 2022 Chennai Super Kings Full Squad : चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल 2022 में पहली भिड़ंत पिछले बार की उपविजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होगी। जिसे उसने मात देकर चौथा खिताब जीता था। इस बार आईपीएल का आयोजन 10 टीमों को दो ग्रुप में बांटकर किया जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स को ग्रुप बी में टॉप पर जगह मिली है।

3 min read
Google source verification
chennai super kings full squad

chennai super kings full squad

IPL 2022 Chennai Super Kings Full Squad And Players List : आईपीएल के 15वां सीजन शुरू होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके की कप्तानी छोड़ दी है। सीएसके ने एमएस धोनी के कप्तानी पद से इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। आईपीएल 2022 के पहले मैच में 26 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम रवींद्र जडेजा की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी। चेन्नई ने आईपीएल ऑक्शन 2022 में 20 से अधिक खिलाड़ी खरीदे हैं. टीम ने 90 करोड़ के पर्स में से 87.05 करोड़ रुपए ही खर्च किए।

रिटेन खिलाड़ी: रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, मोईन अली और रुतुराज गायकवाड़।

नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी: दीपक चाहर, अंबाती रायुडू, ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा,केएम आसिफ, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, महीष तीक्षणा, राजवर्धन हंगरगेकर, सिमरजीत सिंह, डेवेन कॉन्वे, मिचेल सेंटनर, ड्वेन प्रीटोरियस, एडम मिल्ने, सुभ्रांश सेनापति, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, सी हरि निशांत,एन जगदीशन, के भगत वर्मा।

चेन्नई सुपर किंग्स का फुल स्क्वाड
रवींद्र जडेजा (कप्तान), एमएस धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, रॉबिन उथप्पा, डेवोन कॉनवे, मोईन अली, ड्वेन ब्रावो, क्रिस जॉर्डन, शिवम दुबे, दीपक चाहर, सिमरजीत सिंह, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सैंटनर, एडम मिल्ने, राजवर्धन हंगरगेकर, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्षणा, मुकेश चौधरी, शुभांशु सेनापति, केएम आसिफ, तुषार देशपांडे, सी. हरि निशांत, एन. जगदीशन, के. भगत वर्मा।

यह भी पढ़ें : IPL 2022 : डेट, टाइमिंग से लेकर वेन्यू तक जानें IPL 15 का पूरा शेड्यूल



चार बार की जीत चुकी है खिताब
एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल इतिहास की खिताबी जीत के लिहाज से दूसरी सबसे सफल टीम है। 14 में से 12 सीजन में भाग लेने वाली चेन्नई की टीम केवल एक बार प्लेऑफ दौर में नहीं पहुंच सकी। चेन्नई सुपर किंग्स रिकॉर्ड 9 बार फाइनल में पहुंची है और 2010, 2011, 2018 और 2021 में खिताब अपने नाम करने में सफल हुई।


यह भी पढ़ें : धोनी ने IPL 2022 से 2 दिन पहले छोड़ी CSK की कप्तानी, इस खिलाड़ी को सौंपी जिम्मेदारी



कब, कहां, किसके साथ होगी भिड़ंत..

26 मार्च : 7.30 बजे, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स, वानखेडे स्टेडियम

31 मार्च : 7.30 बजे लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, ब्रेबोर्न स्टेडियम, सीसीआई

3 अप्रैल : 7.30 बजे, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स, ब्रेबोर्न स्टेडियम सीसीआई

9 अप्रैल : 3.30 बजे, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, डीवाई पाटिल स्टेडियम

12 अप्रैल: 7.30 बजे, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, डीवाई पाटिल स्टेडियम

17 अप्रैल : 7.30 बजे, गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स एमसीए स्टेडियम, पुणे

21 अप्रैल : 7.30 बजे, मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स डीवाई पाटिल स्टेडियम

29 अप्रैल : 7.30 बजे, पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स एमसीए स्टेडियम, पुणे

1 मई : 7.30 बजे, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स एमसीए स्टेडियम, पुणे

4 मई : 7.30 बजे, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स एमसीए स्टेडियम, पुणे

8 मई : 7.30 बजे, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स डीवाय पाटिल स्टेडियम

12 मई : 7.30 बजे, चेन्नई सुपर बनाम किंग्स मुंबई इंडियंस, वानखेडे स्टेडियम

15 मई : 3.30 बजे, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस वानखेडे स्टेडियम

18 मई : 7.30 बजे कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स, डीवाय पाटिल स्टेडियम

2011 आईपीएल की तरह होगा सीजन 15
इस बार आईपीएल में 10 खेल रही है, जिनको दो ग्रुप में बांटा गया है। 2011 के बाद आईपीएल इतिहास में ऐसा मौका दूसरी बार आया है जब टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है।
ग्रुप A : मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स।
ग्रुप B : चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स।