29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2022 : लखनऊ सुपर जायंट्स का फुल स्क्वाड और प्लेयर्स लिस्ट

IPL 2022 Lucknow Super Giants Full Squad: लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2022 में अपना डेब्यू करने जा रही है। लखनऊ सुपर जायंट्स को अपना पहला मुकाबला 28 मार्च को गुजरात टाइटंस के साथ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है। IPL 2022 में कुल 74 मुकाबले होने हैं।

2 min read
Google source verification
 Lucknow Super Giants Full Squad

Lucknow Super Giants Full Squad

IPL 2022 Lucknow Super Giants Full Squad And Players List : आईपीएल 2022 में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही है। लीग में इस बार दो नई टीमें भी भाग ले रही है। इनमें गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स शामिल है। लखनऊ सुपर जायंट्स को अपना पहला मुकाबला 28 मार्च को गुजरात टाइटंस के साथ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है। IPL 2022 में कुल 74 मुकाबले होने हैं। इसमें 70 लीग के राउंड के मैच जबकि 4 प्लेऑफ के मैच शामिल हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुवाई करेंगे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2022 में कैसा प्रदर्शन करता है।

लखनऊ सुपर जायंट्स का फुल स्क्वाड
केएल राहुल (कप्तान), मार्कस स्टोयनिस, रवि बिश्नोई, क्विंटन डिकॉक, मनीष पांडे, जेसन होल्डर, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पंड्या, आवेश खान, अंकित राजपूत, कृष्णप्पा गौतम, दुष्मंता चमीरा, शाहबाज नदीम, मनन वोहरा, मोहसिन खान, आयुष बढोनी, काइल मायर्स, कर्ण शर्मा, एविन लुऊस, मयंक यादव और बी साई सुदर्शन।

यह भी पढ़ें - IPL 2022 : डेट, टाइमिंग से लेकर वेन्यू तक जानें IPL 15 का पूरा शेड्यूल


जानिए कब, कहां, किसके साथ होगी भिड़ंत..
28 मार्च : 7.30 बजे, गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स, वानखेडे स्टेडियम
31 मार्च : 7.30 बजे लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, ब्रेबोर्न स्टेडियम, सीसीआई
4 अप्रैल : 7.30 बजे, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपरजाएंट्स, डीवाई पाटिल स्टेडियम
7 अप्रैल : 7.30 बजे, लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, डीवाई पाटिल स्टेडियम
16 अप्रैल : 3.30 बजे, मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स ब्रेबॉर्न स्टेडियम
19 अप्रैल : 7.30 बजे, लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर डीवाई पाटिल स्टेडियम

24 अप्रैल : 7.30 बजे, लखनऊ सुपर बनाम जायंट्स मुंबई इंडियंस वानखेडे स्टेडियम
29 अप्रैल : 7.30 बजे, पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स एमसीए स्टेडियम, पुणे
7 मई : 7.30 बजे, लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स एमसीए स्टेडियम, पुणे
10 मई : 7.30 बजे, लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम गुजरात टाइटंस एमसीए स्टेडियम, पुणे
15 मई : 7.30 बजे, राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स, ब्रेबॉर्न

ग्रुप-A में खेलेगी लखनऊ सुपर जायंट्स
इस सीजन के लिए सभी 10 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप-A में पांच और और ग्रुप-B में पांच टीमें होंगी। एक टीम को ग्रुप राउंड में कम से कम 14 मैच खेलने होंगे। ग्रुप-ए में मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स शामिल हैं जबकि ग्रुप-बी में चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइज हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स की टीमें है।