
नई दिल्ली। IPL टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के ऑलराउंडर खिलाड़ी मोईन अली (Moeen Ali) ने अपनी शादी की बात को काफी समय तक छुपाकर रखा था। दरअसल, उन्होंने एक बांग्लादेशी लड़की फिरोजा हुसैन से शादी रचाई है। आईपीएल 2021 में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का धुरंधर मोईन अली काफी सफल रहा था। बता दें कि इस सीजन में अब तक खेले गए मैचों में धोनी ने उन्हेें नबंर-3 पर बैटिंग कराई थी।
दिलचस्प है मोईन अली की लवस्टोरी
खबर है कि मोईन की अपनी पत्नी फिरोजा हुसैन से पहली मुलाकात बांग्लादेश दौरे पर हुई थी। वह पहली ही नजर में फिरोजा का अपना दिल दे बैठे थे। बांग्लादेश में पैदा होने वाली फिरोजा अब मोईन के साथ इंग्लैंड में रहती हैं। दोनों की शादी परिवारवालों की सहमति से हुई। लेकिन मोईन अली की शादी की खबर को दोस्तों और परिवारवालों में तब तक छिपाकर रखा था जब तक एक अंग्रेजी संवाददाता ने इसे उजागर नहीं किया था। यह बात मोईन ने अपने एक इंटरव्यू में बताई थी।
एक बेटे और बेटी के पिता हैं मोईन
मोईन अली और फिरोज के फिलहाल एक बेटा अबू बक्र और बेटी हादिया है। मोईन की पत्नी फिरोजा अन्य क्रिकेटर्स की पत्नियों के मुकाबले इस जमाने में भी सोशल मीडिया पर से काफी दूर रहती हैं इसलिए वे लाइमलाइट में कम रहती हैं।
61 करोड़ के मालिक हैं मोईन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मोईन अली फिलहाल 61 करोड़ रुपए के मालिक हैं। मोइन अली का घर बर्मिंघम, वेस्ट मिडलैंड्स, इंग्लैंड में स्थित है। उन्होंने इंग्लैंड के लिए अब तक 61 टेस्ट, 109 वनडे और 34 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने 2014 में डेब्यू किया था।
Updated on:
16 May 2021 03:57 pm
Published on:
16 May 2021 03:52 pm
बड़ी खबरें
View Allआईपीएल
ट्रेंडिंग
