30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ben Stokes ने किया साफ मना, राजस्थान रॉयल्स के लिए नहीं खेलेंगे IPL 2021 के बचे हुए मैच

इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने राजस्थान रॉयल्स की टीम को दिया बड़ा झटका। बोले आईपीएल के शेष बचे मैच नहीं खेलेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 13 May 2021, 10:36 AM IST

rajasthan_royals.jpg

नई दिल्ली। भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते बीसीसीआई (BCCI) ने 4 मई को IPL 2021 को अनिश्चितकाल के स्थगित कर दिया था। अब खबरें आ रही हैं कि IPL के बाकी बचे मैचों का आयोजन सितंबर-अक्टूबर में कराया जाएगा। लेकिन इस बीच इंग्लैंड क्रिकेेट बोर्ड (ECB) ने बीसीसीआई को बड़ा झटका दिया है कि उनके खिलाड़ी आईपीएल के शेष मैचों में पार्टिसिपेट नहीं कर पाएंगे। लेकिन इससे भी बड़ा झटका इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन स्टोक्स ( Ben Stokes) ने राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी (Rajasthan Royals) को दिया। पहले ही मैच में अंगूली टूटने के बाद आईपीएल से बाहर हुए बेन स्टोक्स ने राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी ने बड़ा झटका देते हुए कहा कि वह पूरी तरह से ठीक होने के बाद भी इस सीजन में राजस्थान की टीम से नहीं खेलेंगे।

यह भी पढ़ें— पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने बताई जल्दी सन्यास लेने की वजह,कहा-बहुत भयावह दास्तां

इंग्लैंड के खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल
बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने बेन स्टोक्स को रिटेन किया था और उन्हें सैलरी के रूप में 12.05 करोड़ रुपए मिल रहे हैं। बेन स्टोक्स ने हाल ही दिए एक इंटरव्यू में कहा कि हमें नहीं लगता कि आईपीएल 2021 कब शुरू होगा। लेकिन जैसा कि ईसीबी ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाड़ियों का आईपीएल में खेलना मुश्किल है। हालांकि स्टोक्स ने कहा कि वह आईपीएल के अगले सीजन में जरूर खेलेंगे। बेन स्टोक्स ने कहा कि चोट लगने के बाद वह शुरू में काफी दुखी थे, लेकिन बाद में उन्होंने ऑपरेशन कराने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि कब मैदान पर लौट सकूंगा लेकिन लगता है कि नौ सप्ताह और लग जाएंगे।

यह भी पढ़ें— 24 साल के बल्लेबाज की नेट सेशन के दौरान अचानक हुई मौत से सदमे में क्रिकेट जगत

टीम से बाहर होना दुखद था
स्टोक्स ने कहा कि पहले मैच में चोटिल होेकर राजस्थान रॉयल्स टीम से बाहर होना काफी दुखद था। मैं इतना जल्द टीम से विदाई नहीं चाहता था। लेकिन कुछ समय बाद ही लीग स्थगित हो गई और अब सभी खिलाड़ी वापस आ चुके हैं। भारत इस समय बेहद बुरे दौर से गुजर रहे हैं और इससे निपटने की हर संभव कोशिश कर रहा है। बता दें कि बायो बबल में कोविड के केस मिलने के बाद बीसीसीआई ने आईपीएल को स्थगित कर दिया था।