
इनकी कमाई शानदार
IPL का इतिहास बहुत बड़ा हैं। खिलाड़ियों की बोली यहां करोड़ों में लगती है। रिटेन किए गए खिलाड़ियों को भी बहुत पैसा दिया जाता था। साल 2008 में IPL की शुरूआत हुई थी। तब से लेकर अभी तक वेतन को लेकर कई चीजें बदल चुकी हैं। भारतीय क्रिकेट के तीन सुपरस्टार महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा इस लीग से बहुत कमाई कर चुके हैं। ज्यादा कमाई के मामले में सबसे ऊपर इन तीन सुपरस्टार्स का नाम ही आता है।
IPL से होती है बहुत कमाई
विराट कोहली ने आजतक एक ही फ्रेंचाइजी से खेला है। शुरूआत से अभी तक वो बैंगलोर में ही रहे। विराट ने इस साल भी बैंगलोर ने रिटेन किया था। अब वो टीम के कप्तान नहीं है। उन्होंने कप्तानी छोड़ दी है। अब बैंगलोर के कप्तान डू प्लेसी हैं। आपको बता दें विराट कोहली, धोनी और रोहित शर्मा IPL की कमाई में 150 करोड़ के पार हो चुके हैं। विराट ने कप्तानी छोड़ी लेकिन फिर भी उन्हें 15 करोड़ रुपये का अनुबंध मिला। विराट कोहली का IPL में साल 2018 से 2021 तक 17 करोड़ रुपये का वेतन था। अब वो 150 करोड़ रूपए से ज्यादा कमाने वाले तीसरे सुपरस्टार बन गए हैं।
इस लिस्ट में पहला नाम धोनी का है। साल 2020 के सीजन तक IPL से धोनी की कमाई 137 करोड़ थी। अब वो बहुत आगे पहुंच चुके हैं। धोनी साल 2008 से चेन्नई सुपर किंग्स के साथ हैं। साल 2018 के बाद 15 करोड़ रुपये का भुगतान उन्हें किया गया। इस सीजन उन्हें 12 करोड़ में रिटेन किया गया था।
ये भी पढ़ें- 3 बॉलीवुड एक्टर्स जिन्हें भारतीय WWE दिग्गज Jinder Mahal इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं
रोहित भी कमाई के मामले में बहुत अव्वल
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने भी पिछले सीजन ही 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। रोहित को MI ने 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। इस लिहाज से देखा जाए तो उनका वेतन बहुत ज्यादा है। रोहित शर्मा को पहले IPL 2008 सीरीज में डेक्कन चार्जर्स ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा था। साल 2021 में रोहित को मुंबई ने 15 करोड़ में रिटेन किया था। कुल मिलाकर देखा जाए तो धोनी, रोहित और विराट ही IPL में 150 करोड़ से ऊपर की कमाई कर चुके हैं। इसकी वजह ये भी है तीनों एक ही फ्रेंचाइजी से लंबे समय से खेल रहे हैं।
ये भी पढ़ें- भारतीय रेसलर Veer Mahaan को WWE रिंग में पटक-पटक कर 'मारा' गया, मेन इवेंट में मची तबाही
Published on:
26 May 2022 04:34 pm
बड़ी खबरें
View Allआईपीएल
ट्रेंडिंग
