7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2022 से 7.25 करोड़ का दिग्गज खतरनाक चोट के कारण हुआ बाहर,शाहरुख खान की टीम KKR को बड़ा झटका

कोलकाता नाइट राइडर्स को बहुत बड़ा झटका लगा है। टीम का अहम सदस्त इंजरी के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। जानिए इस दिग्गज को कहां चोट आई और इसका प्रदर्शन अभी तक कैसा रहा?

2 min read
Google source verification
Pat Cummins ruled out of the IPL 2022 due to hip injury

दिग्गज हुआ बाहर

IPL 2022 का सफर कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कुछ खास नहीं रहा है। टीम अंकतालिका में 7वें नंबर पर है। हालांकि अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बरकरार है। कोलकाता को एक बड़ा झटका लग गया है। तेज गेंदबाज पैट कमिंस इस सीजन IPL से बाहर हो गए है। हिप इंजरी के कारण वो अब बचे हुए मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे।


पैट कमिंस को भारी रकम में खरीदा गया था

पैट कमिंस को कोलकाता ने IPL 2022 की नीलामी में 7.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। कमिंस को खरीदने के लिए गुजरात टाइटन्स, लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी टीमों ने दांव लगाया था लेकिन अंत में बाजी कोलकाता ने मारी। IPL के पिछले दो सीजन भी कमिंस कोलकाता का हिस्सा थे। कोलकाता ने कमिंस को साल 2020 में 15.50 करोड़ में खरीदा था। पिछले दो सीजन पैट कमिंस के लिए अच्छे रहे लेकिन इस बार का सीजन कुछ खास नहीं रहा। उन्हें ज्यादा मौका भी नहीं दिया गया। खराब फॉर्म की वजह से वो सिर्फ पांच ही मुकाबले खेल पाए।

ये भी पढ़ें- IPL 2022 में लगा ग्लैमर का जबरदस्त तड़का, इस 'पंजाबी' एंकर ने फैंस को किया मदहोश


IPL 2022 कुछ पैट कमिंस के लिए नहीं रहा

इस सीजन कोलकाता अभी तक 12 मुकाबले खेल चुकी है। पैट कमिंस ने सिर्फ पांच मुकाबले खेले हैं। अपने नाम के हिसाब से वो ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। पिछले कुछ मैचों से वो टीम से बाहर चल रहे हैं। कोलकाता की टीम 12 मुकाबलों में से सिर्फ पांच मुकाबले अभी तक जीती है। पैट कमिंस ने इस सीजन बल्लेबाजी से जौहर दिखाया था। मुंबई के खिलाफ 15 गेंदों में 56 रन उन्होंने बनाए थे। इस सीजन 5 मुकाबलों में पैट कमिंस सिर्फ 7 ही विकेट ले पाए है।

ये भी पढ़ें- 2011 विश्वकप खेलने वाले वो तीन भारतीय खिलाड़ी, जो अबतक नहीं हुए रिटायर