6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2022 में Arjun Tendulkar के डेब्यू ना होने पर Sachin Tendulkar की चौंकाने वाली प्रतिक्रिया सामने आई

अर्जुन तेंदुलकर को इस बार मुंबई इंडियंस से डेब्यू का मौका नहीं मिला। अर्जुन तेंदुलकर के पिता सचिन तेंदुलकर ने इस बार अपने बेटे को लेकर बड़ा बयान दिया है। जानिए उन्होंने क्या कहा?

2 min read
Google source verification
sachin tendulkar on arjun tendulkar after ipl 2022

सचिन ने दिया बड़ा बयान

IPL 2022 में इस बार मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। टीम अंकतालिका में अंतिम स्थान पर रही। मुंबई को लगातार शुरूआती आठ मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। इस बार ऐसा लगा कि सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को डेब्यू का मौका मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने अब अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर के डेब्यू को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है।


दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने दिया बहुत बड़ा बयान

सचिन तेंदुलकर ने इस बार अपने यूट्यूब चैनल पर अपने फैंस से बात की। फैंस ने कई सवाल पूछे और सचिन ने उनके जवाब दिए। एक सवाल उनसे अर्जुन तेंदुलकर को लेकर पूछा गया था। सचिन से पूछा गया था कि क्या अर्जुन को खेलते हुए देखना वो पसंद करते। सचिन ने इस पर काफी अलग सा जवाब दिया और कहा, मैं इसे एक अलग सवाल मानता हूं। ये महत्वपूर्ण नहीं है कि मैं क्या महसूस करता हूं और क्या सोचता हूं। सीजन हमारे लिए पहले ही खत्म हो चुका है। मैं हमेशा सचिन को कड़ी मेहनत करने के लिए बोलता हूं। मेरा मानना है कि कड़ी मेहनत करोगे तो फिर परिणाम आएगा। मुझे लगता है कि अर्जुन को क्रिकेट से प्यार करते रहना चाहिए।

ये भी पढ़ें- The Undertaker लाइट्स बंद होने के बाद एकदम से WWE रिंग में कैसे प्रकट हो जाते हैं?

मुंबई इंडियंस की टीम का हाल इस बार बेहाल रहा

मुंबई इंडियंस की टीम अंकतालिका में इस बार अंतिम स्थान पर रही। मुंबई ने लीग में 14 मुकाबले खेले और 10 में हार का सामना करना पड़ा। मुंबई सिर्फ चार ही मुकाबले जीत पाई। मुंबई की हार का कारण इस बार बल्लेबाजी रही। मुंबई की बल्लेबाजी इस बार पूरी तरह फ्लॉप रही। रोहित शर्मा, ईशान किशान, किरोन पोलार्ड बुरी तरह फेल रहे। लीग मुकाबलों में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और इस वजह से लगा कि अर्जुन तेंदुलकर को खेलने का मौका मिलेगा लेकिन सभी की उम्मीदों पर पानी फिर गया।

ये भी पढ़ें- IPL 2022 के बीच में भारतीय क्रिकेटर ने संन्यास को लेकर किया सनसनीखेज खुलासा, कहा-'क्रिकेट छोड़ दूंगा'