1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गेंद के लालच में 11 वर्षीय बालक की हुई मौत, हैरान कर देगी ये खबर

-संजीवनी नगर थानांतर्गत शाहीनाका फूलसागर की घटना, तालाब में गेंद निकालने घुसा था 11 वर्षीय बालक

2 min read
Google source verification
patrika

Body of missing youth found in pond, bike missing

जबलपुर। संजीवनी नगर थानांतर्गत शाहीनाका फूलसागर में सोमवार को एक दुखद हादसा हो गया। किनारे बाल खेल रहे दो बच्चों की गेंद तालाब में चली गई। 11 वर्षीय बालक गेंद निकालने के लिए बांस की लकड़ी लेकर उतरा। पैर फिसलने से वह गहराई में चला गया और डूब गया। घरवालों को काफी देर बाद इसकी खबर लगी। उसे निकाल कर मेडिकल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार फूलसागर तालाब के पास रहने वाले सेल्समैन बाबू सिंह ठाकुर का 11 वर्षीय बेटा वंश ठाकुर दोपहर 3.30 बजे के लगभग पड़ोस के 10 वर्षीय वासू पटेल के साथ तालाब किनारे बाल खेल रहा था। उसी दौरान गेंद तालाब में चली गई। वंश गेंद निकालने के लिए गया तो डूब गया। यह देख वासू घबरा गया। उसने घर पहुंच कर इसके बारे में बताया भी, लेकिन लोगों को उसकी बात काफी देर बाद समझ में आई। शाम पांच बजे के लगभग तालाब में वंश की तलाश शुरू हुई। स्थानीय गोताखोर ओमप्रकाश ने उसे निकाला और मेडिकल ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

IMAGE CREDIT: patrika

उधर, परिवार के साथ भेड़ाघाट घूमने गए युवक की नहाते समय डूबकर मौत
पत्नी-बच्चों और भाई सहित दोस्तों के साथ भेड़ाघाट घूमने आया 35 वर्षीय युवक नहाते समय सरस्वती घाट में डूब गया। हादसा रविवार शाम 5.30 बजे की बतायी जा रही है। उसे डूबता देख वहां मौजूद नाविकों ने तुरंत उसे निकाला। बेहोशी की हालत में परिजन उसे लेकर मेडिकल पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार उडऩा निवासी महेंद्र विश्वकर्मा (35) के पिता मुन्ना लाल विश्वकर्मा की गांव के चौराहे पर वेल्डिंग की दुकान है। महेंद्र रविवार शाम 5.30 बजे पत्नी, पांच वर्षीय बेटे व सात वर्षीय बेटी सहित भाई और दोस्तों के साथ भेड़ाघाट घूमने आया था। वह सरस्वती घाट पर पहुंचा तो नहाने के लिए उतर गया। आरक्षक हरिओम के मुताबिक वह नहाते समय थोड़ी गहराई की ओर चला गया। तेज बहाव और भंवर में वह फंसकर डूब गया। उसे डूबता देख घाट पर मौजूद नाविकों ने तुरंत मदद कर उसे निकाला। तब उसकी सांसें चल रही थी। उसे बेहोशी की हालत में परिजन तुरंत मेडिकल लेकर रवाना हुए। वहां पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पीएम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सुपुर्द करते हुए प्रकरण जांच में लिया है।

Story Loader