जिले में इकलौता सेंटर
यह जिले का एकलौता सेंटर है, जहां हर विद्यार्थी आकर निशुल्क परामर्श प्राप्त कर सकता है। पहले दिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे। प्रिंसिपल डॉ. आर. सैम्युअल ने आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर डॉ. आभा तिवारी, डॉ. एनएल जैन, डॉ. मीना गुप्ता, डॉ. सुलेखा मिश्रा, डॉ. मोना गुप्ता विशेष काउंसलर के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. सुमित पासी, डॉ. मनोज झारिया, उमिला शर्मा, नीलिमा, हर्षा परमार उपस्थित का सहयोग रहा।