जबलपुर

पुणे के व्यापारी ने जबलपुर के मटर किसानों से हड़पे 14 लाख 84 हजार रुपए

आरोपी गिरफ्तार

2 min read
Mar 17, 2023
Crime

जबलपुर . पुणे के एक मटर व्यवसायी ने शहपुरा के किसानों को 14 लाख 84 हजार रुपए की चपत लगा दी। आरोपी ने मटर खरीदी के बाद रकम किसानों को नहीं दी। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने आरोपी पुणे निवासी कोमल ट्रेडर्स के संचालक विवेक आर्य के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया। आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।

शहपुरा पुलिस ने बताया कि भमकी निवासी नीलेश पटेल, बब्बा पटेल, पप्पू सिंह, अर्जुन पटेल, खैरी निवासी गुड्डा सिंह, भीटा निवासी जवाहर सिंह, बाबा ठाकुर, भारत सिंह, मुन्ना सिंह, राज सिंह, पाटन निवासी पीयूष जैन, आनंद पटेल, टिपरा निवासी संतोष पटेल, नोनी निवासी प्रखर पचौरी, मेढ़ी निवासी शील कुमार पटेल, मगरमुहा निवासी मुन्ना लाल पटेल, घुंसौर निवासी उमेश पटेल, उमरिया निवासी सुरेन्द्र पटेल और बिलपठार निवासी सतीश सिंह ने शहपुरा भमकी तिराहा निवासी राजेन्द्र कुमार जैन की नमन ट्रेडर्स के जरिए पुणे के चाकन िस्थत कोमल ट्रेडर्स के संचालक विवेक आर्य को मटर बेची। मटर की कीमत 67 लाख 90 हजार 155 रुपए है। विवेक ने 53 लाख 84 हजार 497 रुपयों का भुगतान कर दिया। बाकी 14 लाख 84 हजार 497 रुपए देने में आनाकानी करने लगा। किसानों ने कई बार विवेक और उसके सहकर्मियों से बातचीत का प्रयास किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। एक टीम पुणे भेजी गई। पुलिस ने विवेक आर्य को गिरफ्तार कर लिया है।

नकाबपोश बदमाशों ने कार में लगाई आग
नकाबपोश दो बदमाशों ने मंगलवार देर रात कार में आग लगा दी। मामले की रिपोर्ट बुधवार देर रात माढ़ोताल थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने बताया कि रैगवां निवासी दीपक पटेल के घर के बाहर रात कार एमपी 17 बी 6005 खड़ी थी। देर रात दो बदमाशों ने उस पर पेट्रोल छि़ड़ककर आग लगा दी। जलती हुई बॉटल बगल की दुकान में फेंक दी। धुआं और आग देखकर दीपक और उसकी पत्नी जागे, तो कार जल रही थी। दोनाें ने पानी डालकर आग बुझाई। सीसीटीवी की जांच की, तो पता चला कि नकाबपोशों ने कार में आग लगाई। दीपक ने एफआइआर में यह भी आरोप लगाया कि उसकी पारिवारिक रंजिश चल रही है।

Published on:
17 Mar 2023 06:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर