5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JEE ADVANCED: इस बार सवा दो लाख उम्मीदवारों को मिलेगा मौका

आईआईटीसे इंजीनियरिंग करने का सपना लाखों विद्यार्थियों का  होता है, लेकिन इसमें कुछ को ही सफलता मिलती है। आईआईटी में दाखिला लेने का मौका इस बार ज्यादा युवाआें को मिलेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

mukesh gaur

•

Updated: 22 Sep 2016, 7:33 AM IST

jee advance

jee advance


जबलपुर. आईआईटीसे इंजीनियरिंग करने का सपना लाखों विद्यार्थियों का होता है, लेकिन इसमें कुछ को ही सफलता मिलती है। आईआईटी में दाखिला लेने का मौका इस बार ज्यादा युवाआें को मिलेगा। इस बार जेईई एडवांस करवाने का जिम्मा आईआईटी मद्रास को मिला है, जिसमें इस बार जेईई एडवांस देने के लिए 20 हजार अधिक कैंडिडेट को आमंत्रित किया है।


जेईई की तैयारी कराने वाले एक्सपर्ट दिनेश मिश्रा ने बताया कि पिछले साल तक जहां जेईई मेंस देने के बाद दो लाख स्टूडेंट्स को जेईई एडवांस देने का मौका मिलता था, वहीं इस बार संख्या बढ़ा दी है। इससे बार जेईई मेंस पास करने वाले टॉप 2 लाख 20 हजार विद्यार्थियों को जेईई एडवांस परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा। इससे छात्र-छात्राओं के बीच खुशी है, क्योंकि अब ज्यादा कैंडिडेट एडवांस एग्जाम में बैठकर अपना शैक्षिक ज्ञान दिखा सकते हैं।


जेईई की तैयारी के लिए शहर के स्टूडेंट्स अभी से जुट गए हैं। इस बार 12वीं के अंकों को अहमियत नहीं दी गई है। 75 प्रतिशत अंक वाले स्टूडेंट्स इसके लिए पात्र हो सकते हैं। एसटी और एससी वालों के लिए इसे 65 प्रतिशत कर दिया गया है। अब स्टूडेंट्स पूरी तरह से जेईई मेंस की तैयारी के लिए फोकस हो रहे हैं, जिससे वे टॉप 2.20 लाख स्टूडेंट्स में शामिल हो सकें।

jee advance