4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाक पर गिरे छिपकली तो होगा भाग्योदय, जानें शकुन शास्त्र की ऐसी 21 बातें 

दिन में भोजन करते समय यदि छिपकली की आवाज सुनाई दे तो शीघ्र ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है या फिर कोई शुभ फल प्राप्त होने की संभावना हो सकती है।

3 min read
Google source verification

image

Lali Kosta

Sep 29, 2016

lizard falling benefits at the body parts

lizard falling benefits at the body parts

जबलपुर। सामान्य तौर पर शरीर के ऊपर छिपकली गिरना अपशकुन माना जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है। शकुन शास्त्र के अनुसार शरीर के कुछ अंगों पर छिपकली का गिरना मालामाल कर सकता है। यकीन नहीं आता तो खुद ही पढ़ लीजिये।

छिपकली के गिरने से मृत्यु होने या फिर पैसे प्राप्त होने के संकेत मिलते हैं। इतना ही नहीं यदि आपके शरीर पर किसी भी अंग पर छिपकली गिरती है तो हम आपको बताते हैं कि क्या फायदा और नुकसान होने की संभावना हो सकती है।

Image result for छिपकली

जानिए फायदा और नुकसान
1- अगर छिपकली लड़ती हुई दिखे तो अपने परिवार या मित्र से झगड़ा संभव है और अलग होती दिखे तो किसी प्रियजन से बिछुडऩे का दु:ख सहन करना पड़ सकता है।
2- दिन में भोजन करते समय यदि छिपकली की आवाज सुनाई दे तो शीघ्र ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है या फिर कोई शुभ फल प्राप्त होने की संभावना हो सकती है। हालांकि ये घटना बहुत कम होती है क्योंकि छिपकली अधिकांश रात के समय बोलती है।
3- अगर छिपकली कभी आपके माथे पर गिर जाती है तो यह आपके लिए शुभ संकेत हो सकता है। इसके अलावा संपत्ति मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है।
4- अगर छिपकली आपके बालों पर गिरती है, इसका यह संकेत है कि जल्द ही आपकी मृत्यु हो सकती है।
5- छिपकली यदि दाहिने कान पर गिरती है तो आभूषण की प्राप्ति हो सकती है, जबकि बाएं कान पर छिपकली का गिरने पर आयु में वृद्धि होगी।
6- यदि घर या बाहर नाक पर गिरती है छिपकली तो जल्द ही भाग्योदय होने की संभावना होती है।
7- चेहरे पर छिपकली गिरने से स्वादिष्ट भोजन या फिर खाने का निमंत्रण मिल सकता है।
8- बाएं गाल पर छिपकली गिरने पर पुराने मित्र से मुलाकात होगी। दाहिने गाल पर छिपकली गिरना यानी आपकी उम्र बढ़ेगी।
9- अगर आपके गर्दन पर छिपकली गिरती है तो इसका मतलब है कि यश की प्राप्ति होगी।


10- आपके दाढ़ी पर छिपकली गिरने का मतलब आपके सामने जल्द ही कोई भयानक घटना हो सकती है।
11- यदि मूंछ पर छिपकली गिरती है यानी आपको किसी भी चींज के लिए सम्मानित किया जा सकता है।
12- छिपकली अगर भौंह पर गिरती है तो धन की हानि हो सकती है।
13- दाहिनी आंख पर छिपकली गिरने का मतलब किसी दोस्त से मुलाकात होगी, जबकि बाईं आंख पर छिपकली गिरने का मतलब जल्द ही कोई बड़ी हानि होगी।
14- दाहिने कंधे पर छिपकली गिरने पर विजय की प्राप्ति होती है, जबकि बाएं कंधे पर अगर छिपकली गिरे तो नए शत्रु बनते हैं।
15- दाहिनी भुजा पर छिपकली गिरे तो धन लाभ मिलता है, जबकि बायीं भुजा पर छिपकली गिरने से संपत्ति छिनने की आशंका बढ़ती है।


16- दाहिनी हथेली पर छिपकली गिरने से कपड़े मिलते हैं, जबकि बाईं हथेली पर छिपकली गिरने पर धन की हानि होती है।
17- छाती के दाहिनी ओर छिपकली गिरने से जल्द ही ढेर सारी खुशियां मिलती हैं जबकि बाईं ओर गिरने से घर में ज्यादा क्लेश होता है।
18- पेट पर छिपकली गिरने से आभूषण की प्राप्ति होती है।
19- दाहिने घुटने पर छिपकली गिरने से यात्रा का संयोग बनेगा। बाएं घुटने पर छिपकली गिरने का मतलब बुद्धि की हानि है।
20- दाएं पैर या दाएं एड़ी पर छिपकली गिरना यानी यात्रा से लाभ मिलता है। बाएं पैर या बाईं एड़ी पर छिपकली गिरने से बीमारी या घर में कलह होगी। दु:ख मिलेगा।
21- दाएं पैर के तलवे पर छिपकली गिरने का मतलब ऐश्वर्य की प्राप्ति है। वहीं बाएं पैर के तलवे पर छिपकली गिरने का मतलब व्यापार में हानि होगी।

ये भी पढ़ें

image