2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंजीनियर के बैंक लॉकर में मिला ₹33 लाख का सोना, करोड़ों की जमीन और स्कूल – देखें वीडियो

इंजीनियर के बैंक लॉकर में मिला ₹33 लाख का सोना, करोड़ों की जमीन और स्कूल - देखें वीडियो  

less than 1 minute read
Google source verification
gold found in engineer

gold found in engineer

जबलपुर/ नगर निगम जबलपुर में पदस्थ सहायक यंत्री आदित्य शुक्ला के बैंक लॉकर में करीब 33 लाख रुपए कीमत का 660 ग्राम सोना और एक किलो 66 ग्राम चांदी मिली है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) की टीम ने गुरुवार को बैंक ऑफ इंडिया में स्थित शुक्ला के बैंक लॉकर को खुलवाने की कार्रवाई की। जांच में यह भी बात सामने आई कि आदित्य ने बेटी को जो घर गिफ्ट दिया था, उसकी कीमत करीब 75 लाख है। अब टीम उस घर के भी दस्तावेज जुटा रही है।

यह जानकारी ईओडब्ल्यू एसपी देवेन्द्र प्रताप सिंह राजपूत ने दी। टीम ने शुक्ला के घर पर बुधवार को दबिश दी थी। उसके घर से करीब पांच करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति का खुलासा हुआ था। जो उसकी आय से लगभग 203 फीसदी अधिक है।

स्कूल की जुटा रहे जानकारी
आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की टीम को जांच में पता चला है कि आदित्य कान्वेन्ट स्कूल भी शुक्ला का है। हालांकि शुक्ला उसका संचालन अपने भांजे के नाम से करता था। स्कूल से संबंधित सभी दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं।

मंडला में फार्म हाऊस और प्लॉट
जांच के दौरान ईओडब्ल्यू की टीम के पास गुरुवार को कई और जानकारियां पहुंची। इसमें सबसे अहम थी मंडला में शुक्ला का फार्म हाऊस और कई सारे प्लाट होने की बात। टीम यह पता लगाने में जुट गई है कि शुक्ला के पास कितनी चल और अचल संपत्ति है।

Story Loader