scriptपरिजन का वीडियो बनाने के शक में 6 साल के बच्चे की नृशंस हत्या- देखें वीडियो | 6 year old boy brutally murdered in jabalpur, watch video | Patrika News

परिजन का वीडियो बनाने के शक में 6 साल के बच्चे की नृशंस हत्या- देखें वीडियो

locationजबलपुरPublished: Mar 07, 2021 09:09:29 am

Submitted by:

Lalit kostha

मंडी मदार टेकरी की घटना : जमानत पर छूटा था आरोपी

6 year old boy

6 year old boy

जबलपुर। जेल से जमानत पर रिहा एक बदमाश ने शनिवार को पड़ोस में रहने वाले छह वर्षीय बच्चे को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। यह सनसनीखेज वारदात मंडी मदार टेकरी इलाके में हुई। आरोपी ने अपने ही घर के भीतर वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी लाश के साथ ही बैठा रहा। खून से लथपथ बालक को परिजन विक्टोरिया अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

 

गोहलपुर सीएसपी अखिलेश गौर ने बताया कि कब्रिस्तान गेट नम्बर एक के अंदर कदीर शाह और उसका परिवार रहता है। कदीर पुताई का काम करता है। उसके दो बेटे हैं। छोटा बेटा छह वर्षीय शादान शनिवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। पुलिस के अनुसार कदीर के ही पड़ोस में रहने वाले नदीम शाह ने शादान को अकेले देखा, तो उसे अपने घर ले गया। दरवाजा अंदर से बंद करने के बाद चाकू से उसके पेट और गले पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। काफी देर तक शादान नजर नहीं आया, तो पिता कदीर शाह समेत अन्य ने उसकी तलाश शुरू की। कदीर अपने भाई हशीमुद्दीन के साथ शाम लगभग सवा छह बजे नदीम के घर पहुंचा। नदीम ने दरवाजा खोला, तो खून से लथपथ शादान बोरे पर पड़ा था। दोनों शादान को विक्टोरिया अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव विक्टोरिया की मरचुरी में रखवाया गया।