3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: JDA ने बनाया मौत का तालाब, 70 साल का बुजुर्ग डूबा, अब तक 4 मौतें

प्लॉट में डूबने से अब तक चार जाने जा चुकी हैं, दो व्यक्तियों और दो मवेशियों की मौत हुई है

less than 1 minute read
Google source verification

image

neeraj mishra

Dec 22, 2016

death

death

जबलपुर। उखरी तिराहे के पास स्थित तालाबनुमा प्लॉट में बुधवार दोपहर वृद्ध की लाश उतराती मिली। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। वृद्ध पानी में कैसे डूबा, पुलिस इसकी जांच कर रही है। बताया गया है कि प्लॉट जेडीए का है। पहले यहां तालाब था। जिसको और गहरा कर दिया गया है। यहां पहले भी डूबने से मौत हो चुकी हैं। इसके बाद भी यहां सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं किए गए।

पुलिस ने बताया कि उखरी निवासी झलकन प्रसाद गोटिया (70) जीसीएफ के रिटायर्ड कर्मचारी थे। मंगलवार को वे घर से निकले, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजन ने काफी तलाश की। बुधवार सुबह से तलाश शुरू कर दी गई। दोपहर में परिजन प्लॉट के पास पहुंचे, तो वहां झलकन की लाश देख उनके होश उड़ गए।


pond

इनकी भी मौत हुई

स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस प्लाट में डबूने से झलकन की मौत हुई है। वहां पहले भी एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। बताया गया है कि उम्मी गोंटिया की मौत भी कुछ अर्से पहले प्लॉट में डबूने से हो गई थी। इसके अलावा एक बकरी और गाय की मौत प्लॉट में डूबने से हो चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्लॉट को 80 फीट तक गहरा कर दिया गया है। जिसके चलते वहां आए दिन हादसे हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader