7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

18 जुलाई 2019 का पंचांग: गुरुवार का शुभ मुहूर्त, व्रत पूजा एवं चौघडिय़ा

18 जुलाई 2019 का पंचांग

2 min read
Google source verification
aaj ka panchang

aaj ka panchang

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1440, मु.मास: जिल्काद तारीख 14, अयन : उत्तरायण, ऋतु : ग्रीष्म, मास : श्रावण, पक्ष : कृष्ण, तिथि - भद्रा तिथि द्वितीया रात्रि 4.40 तक उपरंात जया तिथि तृतीया रहेगी। भद्रा तिथि द्वितीया के स्वामी श्री ब्रह्माजी हैं, आज के दिन सभी प्रकार के राजकीय कार्य संपन्न किए जा सकते हैं, राजकीय कार्य, विग्रह, वास्तु तथा सेवारंंभ जैसे कार्य अत्यंत शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हंै। आज के दिन बा्रह्मणों को दान देना अत्यंत शुभकारी माना जाता है।
योग- रात्रि 4.25 तक प्रीति उपरंात आयुष्मान योग रहेगा। दोनों ही नैसर्गिक योग शुभ तथा मंगलकारी रहेंगे।
विशिष्ट योग- तिथि गणना तथा योग गणना के आधार पर आज का दिन सभी प्रकार के कार्यों हेतु शुभ तथा सुखद रहेगा।
करण- सूर्योदय काल से तैतिल उपरंात गर तदनंतर बणिज करण का प्रवेश होगा करण गणना सामान्य है।

Puja Vidhi ,
shubh muhurat
, Choghadiya" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/02/05/panchang_today_4852352-m.jpg">

नक्षत्र- चर संज्ञक अधोमुख नक्षत्र श्रवण रात्रि 12.40 तक उपरंात धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। श्रवण नक्षत्र चरसंज्ञक है, अत: इस नक्षत्र में वाहन, सवारी, कारीगरी, वास्तु, शिल्प विद्या, पौधरोपण, वाटिक ा निर्माण जैसे कार्य अत्यंत शुभ माने जाते हैं। श्रवण नक्षत्र में भगवान श्री लक्ष्मी नारायण का पूजन अत्यंत शुभ तथा मंगलकारी माना जाता है।
शुभ मुहूर्त - आज नामकरण, विद्यारंभ, अक्षरारंभ, वेदारंभ, क्रय विक्रय विपणि व्यापार, हलप्रवहण, सेवारंभ बीज बपन, नववस्त्रधारण, पूर्व एवं दक्षिण की यात्रा शुभ रहेगी।
श्रेष्ठ चौघडि़ए - आज प्रात: 6.00 स 7.30 शुभ दोपहर 10.30 से 3.00 चर, लाभ, अमृत तथा रात्रि 6.00 से 9.00 चर तथा अमृत की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी रहेगी।
व्रतोत्सव- आज : आज अशून्य शयन व्रत, चातुर्मास विधि नियम, श्री विष्णु प्रार्थना का व्रत व्रतोत्सव पर्व रहेगा।
चन्द्रमा : दिवस रात्रि पर्यंत तक शनि प्रधान राशि मकर राशि में संचरण करेगा।

ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के कर्क राशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं, सूर्य का पुनर्वसु नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल दक्षिण दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास दक्षिण दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: दोपहर 1.30.00 बजे से 3.00.00 बजे तक।
आज जन्म लेने वाले बच्चे - आज जन्मे बालकों का नामाक्षर खा,खी,खे, खू अक्षर से आरंभ कर सकते हैं, बालकों की राशि मकर तथा राशि स्वामी शनि होंगे। मकर राशि के जातक प्राय: सुंदर, मननशील, विचारवान, सुशील, गंभीर, सेवाभावी, धैर्यवान, दार्शनिक, प्रकृतिप्रेमी, आडंबर विरोधी तथा जन हितैषी स्वभाव के होते हैं। रात्रि 12.20 के उपरंात जन्मे बालकों का जन्म नक्षत्र धनिष्ठा रहेगा राशि कुम्भ होगी।