scriptआज का राशिफल – कामकाज के लिए बहुत अच्छा दिन, पांच मिनिट की इस पूजा से बढ़ाएं कमाई | aaj ka rashifal - today Horoscope, 26 september 2018 ka rashifal | Patrika News
जबलपुर

आज का राशिफल – कामकाज के लिए बहुत अच्छा दिन, पांच मिनिट की इस पूजा से बढ़ाएं कमाई

कामकाज के लिए बहुत अच्छा दिन

जबलपुरSep 26, 2018 / 07:26 am

deepak deewan

aaj ka rashifal

aaj ka rashifal – today Horoscope,26 september 2018 ka rashifal

जबलपुर। व्यापारिक लेनदेन और कामकाज के लिए आज बहुत अच्छा दिन है। बुधवार को गणेशजी की पूजा फलदायी होती है, इससे बुधदेव भी प्रसन्न होते हैं। स्नान के बाद गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें और फिर सरल मंत्र – ऊं गं ऊं – का कम से कम एक माला जाप करें। गणेशजी से अपने कामकाज और कमाई बढाऩे की प्रार्थना करें. पांच मिनिट की इस पूजा का फल जरूर मिलता है। जितना ज्यादा जाप कर सकें उतना अच्छा होगा।
आज का राशिफल

मेष- अपने व्यवहार को नम्र बनाएं, अन्यथा अपने संबंध खत्म कर लेंगे। परिजनों के साथ तीर्थ यात्रा संभव है। शारीरिक बाधा दूर होकर कार्यसिद्ध होंगे। संतान के विवाह की चिंता रहेगी।
वृषभ- मित्रों के साथ एक नया कारोबार शुरू करने वाले हंै। सफल रहेंगे। व्यवसाय में नई तकनीकी का प्रयोग लाभान्वित करेगा। परिवारिक झंझटों से दूर रहें। प्रशासनिक कार्य में प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।
मिथुन- विरोधी आपको नुकसान पहुंचा सकते हंै, सतर्क रहें। अपने जीवन में सुकून चाहते हैं तो स्वयं को खुश रखो और झूठ बोलना छोड़ दो। गृहस्थ सुख मिलेगा। भय व चिंता का माहौल बनेगा।
कर्क- माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा। वाहन खरीदने का मन बनेगा। पुराना रोग उभर सकता है, सतर्क रहें। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बेरोजगारी दूर होगी। पितरों की प्रसन्नता के लिए जतन करेंगे।
सिंह- कारोबार में हो रहे नुकसान को रोकने के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुसार परिवर्तन करें। काम में मन नहीं लगेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवारिक कार्य सफल रहेंगे।
कन्या- जीवन में सफल होना चाहते हो तो आलस त्याग दें। अपनी मानसिकता बदलें। निजी कार्यों के लिए समय कम लगेगा। व्यवसायिक भागदौड़ अधिक होगी।
तुला- कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विदेशी व्यवसाय में निवेश से लाभ होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।
वृश्चिक- आप सोचते तो बहुत हैं पर कार्यों को कर नहीं पाते। अभी समय है, दृढ़ संकल्प लें और अपने काम में मन लगाएं। संतों का सान्निध्य प्राप्त होगा। शुभ समाचार मिल सकता है।
धनु- अपने आप पर भरोसा रखें और जो भी करें पूरे विश्वास से करें, लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति संभव है। कुसंगति से बचें। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें।
मकर- अपने व्यस्त दिनचर्या में से भगवान के लिए भी समय निकालें। दूसरों की निंदा करने से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। परिजनों से विवाद न करें। पितरों की शांति के लिए किसी योग्य ब्राह्मण को गाय दान करें।
कुम्भ- व्यवसायिक गया हुआ धन वापस आएगा। यात्रा लाभकारी रहेगी। कारोबार में मन नहीं लगेगा। तनाव तथा चिंता रहेंगी। संतान से विवाद संभव है।
मीन- व्यवसायिक नई योजना लाभकारी रहेगी। कार्यपद्धति में बदलाव लाना जरूरी है। वायदा बाजार निवेशादि शुभ रहेगा। निजी जीवन में तनाव तथा अस्वस्थता रहेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो