
Actor Ashutosh Rana
जबलपुर. भगवान राम की कथा सुनने से एक कामधेनु गाय की सेवा के बराबर और हनुमान जी की कथा सुनने से 100 कामधेनु गायों की सेवा का पुण्य मिलता है। ये उद्गार मानस भवन में वाराणसी की कथाव्यास ऋचा मिश्रा ने कथा के पहले दिन व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भक्ति सीखनी है तो हनुमान जी से सीखनी चाहिए। उन्होंने श्रोताओं को 9 प्रकार की भक्ति के बारे में बताया। कथा श्रवण करने पहुंचे अभिनेता आशुतोष राणा ने दद्दा जी की स्मृतियों को साझा करते हुए उन्हें सच्चा संत बताया।
मानस भवन में भागवताचार्य ऋचा मिश्रा के उद्गार
रामकथा श्रवण से कामधेनु की सेवा के समान मिलता है पुण्य
उन्होंने कहा कि गोस्वामी तुलसी दास द्वारा रचित रामचिरतमानस एक अनुपम ग्रंथ है। यह ग्रंथ साक्षात राघवेन्द्र सरकार का ही विग्रह स्वरूप है। कथा श्रवण का लाभ केवल पुण्य करने वालों को प्राप्त होता है। पं. देवप्रभाकर शास्त्री दद्दाजी की स्मृति में दद्दा शिष्य मंडल द्वारा तीन दिवसीय संगीतमीय रामकथा का आयोजन किया गया है। कथा के पूर्व डॉ स्वामी नरसिंहदास महाराज, ज्ञानेश्वरी दीदी, आशुतोष राणा सहित अन्य ने दीप प्रज्वलन किया। इस अवसर पर डॉ कैलाश गुप्ता, विनोद गोंटिया, संजय यादव, विनय सक्सेना, शरद जैन मौजूद थे।
Published on:
05 Jul 2023 11:36 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
