जबलपुर

हेल्प लाइन नंबर के साथ शहर की दीवारों पर लव जिहाद से बचाने का विज्ञापन

हिन्दू बहनों को लव जिहाद से बचाने के लिए लिखे विज्ञापन से शहर में शुरु हुआ चर्चाओं का दौर...

2 min read
Jul 13, 2023

जबलपुर. जबलपुर शहर में लव जिहाद से बचाने के लिए वॉल पेंटिंग कर लिखे गए विज्ञापन चर्चाओं का विषय बन गए हैं। इन विज्ञापनों में हिन्दू बहनों को लव जिहाद से बचाने की बात लिखी हुई है और साथ ही हेल्प लाइन नंबर भी लिखे गए हैं। विज्ञापन हिन्दू धर्म सेना के नाम से लगाए गए हैं। अभी तक सावर्जनिक जगहों और दीवारों पर किसी पार्टी के नारे या फिर सरकारी योजनाओं के स्लोगन तो लोगों ने पढ़े थे लेकिन लव जिहाद के विज्ञापन लिखे जाने से लोग हैरान हैं।

दीवारों पर लव जिहाद से बचाने के विज्ञापन
जबलपुर में कई जगहों पर दीवारों पर हिंदू धर्म सेना ने वॉल पेंटिंग कर बकायदा लव जिहाद करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ा है। इतना ही नहीं हिन्दू धर्म सेना की ओर से दीवारों पर विज्ञापन के साथ लिखा है हिंदू बहनों को लव जिहाद से बचाने की बात लिखते हुए हेल्पलाइन नंबर भी लिखे हैं। जिन पर हर वो युवती फोन कॉल कर सकती है जिन्हें कोई दूसरे धर्म का युवक छेड़ रहा है या फिर परेशान कर रहा है। शहर के एक स्थान पर तो जहां हिन्दू धर्म सेना का ये विज्ञापन दीवार पर पेंट किया गया है ठीक उसी के साइड में गोरखपुर थाने के द्वारा हेल्प डेस्क, अधिकारियों के नाम नंबर भी लिखवाए गए हैं।


धर्म सेना बोली पूरे प्रदेश में लिखेंगे, पुलिस बोली जांच कराएंगे
धर्म सेना के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल का कहना है कि आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश के सभी शहरों और गांवों में इसी तरह दीवारों पर लिखवाया जाएगा और पर्चे छपवाकर भी लोगों को वितरित किया जाएगा, ताकि लोग लव जिहाद से सावधान और सतर्क रहें। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दीवारों पर लव जिहाद को लेकर लिखे गए नारों का परीक्षण कराया जाएगा, उसके बाद जो भी कार्रवाई होगी की जाएगी।

देखें वीडियो- पटवारी भर्ती घोटाले के विरोध में हजारों स्टूडेंट सड़कों पर उतरे

Published on:
13 Jul 2023 06:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर