जबलपुर

कांग्रेस नेता ने यह क्या कह दिया, अब ‘हाथ-पांव तोड़ो यात्रा भी निकालेंगे, VIDEO

राजा पटेरिया के बाद जबलपुर के कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल...। वीडियो हो गया वायरल...। FIR दर्ज...।

2 min read
Jan 27, 2023

जबलपुर। मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेता राजा पटेरिया (raja pateria) पीएम मोदी की हत्या पर बयान देकर जेल में है। इस पर विवाद अभी थमा भी नहीं था कि जबलपुर के एक कांग्रेस नेता (congress leader) ने भी विवादास्पद बयान दे दिया। भाजपा ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इसका वीडियो भी वायरल हो गया है।

मध्यप्रदेश में भाजपा-कांग्रेस के नेताओं के विवादित बयानों का सिलसिला थम नहीं रहा है। एक विवाद थमता नहीं है कि दूसरा बयान आ जाता है। जबलपुर कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष नीलेश जैन का बयान सियासी बवाल मचाने लगा है। जैन ने 26 जनवरी को कह दिया कि भारत जोड़ो हो गया, हाथ जोड़ो हो गया और हाथ से हाथ जोड़ो भी हो गया। इसके बावजूद भी यदि हमारी सुनवाई नहीं होती है तो अब हाथ-पांव तोड़ो यात्रा (haath paanv todo yatra) भी निकाल सकते हैं।

वीडियो हुआ वायरल

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा (narendra saluja) ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है कि कांग्रेस का अगला अभियान हाथ-पांव तोड़ो अभियान...। यह है जबलपुर के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष निलेश जैन, जो इस तरह की भाषा बोल रहे हैं। इसके पहले इनके एक पूर्व मंत्री मोदी जी को लेकर हिंसा भरी टिप्पणी कर चुके हैं और अभी तक जेल में है। इधर, बीजेपी के ग्रामीण अध्यक्ष राजमणि बघेल (rajmani baghel) ने पुलिस को शिकायत की है। बघेल ने कहा है कि एक तरफ कांग्रेस गांधीवादी विचारों पर चलने का दावा करती है, लेकिन उसी के नेता हिंसा पर उतरू हैं। कांग्रेस के युवराज भारत जोड़ो यात्रा (bharat jodo yatra) पूरे देश में निकाल रहे हैं, लेकिन उनके दिल में जनता के प्रति नफरत है। इसी का परिणाम है कि कांग्रेस के कई नेता हिंसात्मक बयान देकर शांति भंग करने का प्रयास करने में जुटे हैं।

क्या हुआ था कल

जबलपुर (jabalpur) के आधारताल स्थित बरसा मुंडा चौक पर 26 जनवरी गुरुवार को कांग्रेस का 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान की शुरुआत हो रही थी। कांग्रेस के कई बड़े नेता पूर्व मंत्री लघन घनघोरिया, विधायक विनय सक्सेना, महापौर जगत बहादुर अन्नू और ग्रामीण जिला अध्यक्ष नीलेश जैन भी मौजूद थे। नीलेश जैन के हाथों में माइक था और वे संबोधित कर रहे हैं। तभी वे अपने संबोधन में यह भी भूल गए कि वे क्या कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो हो गया, हाथ जोड़ो हो गया और हाथ से हाथ जोड़ो भी हो गया। इसके बावजूद भी हमारी सुनवाई नहीं होती है तो जबलपुर में अब हाथ पांव तोड़ो यात्रा होगी।

इधर, इस शिकायत पर शाहपुरा पुलिस का कहना है कि बीजेपी युवा मोर्चा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजमणि सिंह बघेल ने कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष नीलेश जैन के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जैन शब्दों से जनता को गुमराह कर रहे हैं। इस पर मालमा दर्ज किया है। जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
27 Jan 2023 01:54 pm
Published on:
27 Jan 2023 01:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर