3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर में बनेगा ‘भारत माता मंदिर’, भोपाल के बाद जबलपुर में लहराएगा सबसे ऊंचा तिरंगा

जबलपुर। शहर के सिविक सेंटर उद्यान में भारत माता का मंदिर आकार लेगा। 50 लाख रुपए की लागत से मंदिर का निर्माण किया जाएगा। नगर निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। वर्क ऑर्डर जारी होते ही मंदिर के निर्माण का काम शुरू होगा। शहर के हृदय स्थल में भारत माता का मंदिर खास होगा। भारत माता मंदिर वाराणसी की तर्ज पर बनाया जाएगा। वहीं टाउन हॉल में 75 मीटर का तिरंगा लहराएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
gettyimages-642268868-170667a.jpg

Bharat Mata Mandir

जबलपुर। शहर के सिविक सेंटर उद्यान में भारत माता का मंदिर आकार लेगा। 50 लाख रुपए की लागत से मंदिर का निर्माण किया जाएगा। नगर निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। वर्क ऑर्डर जारी होते ही मंदिर के निर्माण का काम शुरू होगा। शहर के हृदय स्थल में भारत माता का मंदिर खास होगा। भारत माता मंदिर वाराणसी की तर्ज पर बनाया जाएगा। वहीं टाउन हॉल में 75 मीटर का तिरंगा लहराएगा।

जगत बहादुर सिंह अन्नू, महापौर का कहना है कि 50 लाख रुपए की लागत से सिविक सेंटर में भारत माता मंदिर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। टॉउन हाल परिसर में प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराने का काम भी जल्द शुरू होगा।

1.70 करोड़ से हुआ उद्यान का विकास

सिविक सेंटर में स्मार्ट सिटी के तहत 1.70 करोड़ की लागत से उद्यान का विकास किया गया है। यहां उद्यान का उन्नयन, पाथवे का कार्य, सांस्कृतिक आयोजनों के लिए एमफी थियेटर, डेकोरेटिव लाइटिंग, बच्चों के खेलने के उपकरण, लैंडस्केपिंग, बाउंड्रीवॉल व रैलिंग का निर्माण किया गया है।

अभी भोपाल में सबसे ऊंचा

अभी प्रदेश सबसे ऊंचा तिरंगा भोपाल में मंत्रालय के सामने सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में लगा है, जिसकी ऊंचाई 70 मीटर है।

Story Loader