scriptBig Breaking News इन रूटों के एयर फेयर में आई गिरावट, नहीं मिल रहे फ्लायर्स | Air fares of these routes fall, not getting flyers | Patrika News
जबलपुर

Big Breaking News इन रूटों के एयर फेयर में आई गिरावट, नहीं मिल रहे फ्लायर्स

स्पाइस द्वारा सोमवार से शुरू की जा रही उड़ान

जबलपुरMay 24, 2020 / 08:01 pm

virendra rajak

flight.jpg

flight

जबलपुर, दिल्ली और मुंबई के लिए सेामवार से विमान सेवाएं शुरू तो की जा रहीं हैं, लेकिन आलम यह है कि विमान कंपनियों को पहले दिन के लिए फ्लायर्स नहीं मिले। यही कारण है कि दो दिन पहले की अपेक्षा रविवार को फेयर में काफी गिरावट आ गई।
यह है स्पाइस का फेयर
कहां से-कहां तक- 22 मई को जारी फेयर- 24 मई को जारी फेयर
जबलपुर-दिल्ली-7620-4994
दिल्ली-जबलपुर-7618-4994
जबलपुर-मुंबई-5520-4994
मुंबई-जबलपुर-12289-7669
स्पाइस जेट द्वारा सोमवार से अपनी दिल्ली जबलपुर दिल्ली और मुंबई जबलपुर मुंबई फ्लाइट शुरू की जाने की घोषणा की गई। इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया गया। 22 मई को जारी शेड्यूल के मुताबिक जबलपुर दिल्ली जबलपुर का फेयर साढ़े सात हजार रुपए से अधिक का था। जो अब महज पांच हजार रुपए तक पहुचं गया है, वहीं मुंबई से जबलपुर आने के फेयर में पांच हजार से भी अधिक की गिरावट आई है।
कम होता है ऐसा
जानकारों की माने तो फ्लाइट में जैसे-जैसे बुकिंग होती है, वैसे-वैसे फेयर बढ़ते जाते हैं, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि स्पाइस द्वारा शुरू की जा रही चारों रूटों की विमान सेवाओं के लिए पर्याप्त मात्रा में फ्लायर्स नहीं मिलें, यही कारण है कि फेयर में एकाएक गिरावट आई है। हालांकि ऐसा बहुत ही कम होता है, जब फेयर में गिरावट आए।

Home / Jabalpur / Big Breaking News इन रूटों के एयर फेयर में आई गिरावट, नहीं मिल रहे फ्लायर्स

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो