20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

airport parking : इस एयरपोर्ट में देश में है सबसे सस्ती पार्किंग, प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा रन-वे

airport parking : देश के अन्य विमानतल के मुकाबले जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर विमानों का पार्किंग शुल्क बेहद कम है।

2 min read
Google source verification
Jabalpur Dumna Airport terminal roof collapsed

Jabalpur Dumna Airport terminal roof collapsed

airport parking : देश के अन्य विमानतल के मुकाबले जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर विमानों का पार्किंग शुल्क बेहद कम है। इसका फायदा विमान कंपनियो को मिल सकता है। यदि वे रात में अपने विमानों को यहां से संचालित करें। यदि कपनियां यहां के एप्रॉन में विमान पार्क करती हैं तो उसका शुल्क भी कम लगेगा।

airport parking : विस्तारीकरण के बाद रन-वे की लबाई बढ़ाई

डुमना एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के बाद रन-वे की लबाई बढ़ाई गई है। नया रन-वे 2750 मीटर लबा है। यह प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा रन-वे है। इसलिए यहां बड़े विमान आसानी से उतर सकते है। एप्रॉन भी तैयार हैं, लेकिन विमानों की संया कम होने से यह खाली रहते हैं।

airport parking : यहां से हो सकता है संचालन

वायु सेवा संघर्ष समिति के हिमांशु खरे और मनोज जसाटी ने बताया कि मध्य प्रदेश और आसपास के प्रदेशों में विमान हॉल्ट करने के बजाय कपनियां जबलपुर एयरपोर्ट को चुनती हैं तो शहर को अन्य शहरों से भी एयर कनेक्टिविटी मिल सकती है।

airport parking : पांच से दस हजार रुपए किराया

जबलपुर एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ चार्ज पांच से दस हजार रुपए है। जबकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर विमानों की लैंडिंग और टेक ऑफ के लिए ज्यादा किराया विमान कपनियों को देना पड़ता है। हालांकि यह किराया विमान के आकार पर निर्भर करता है।