
Man Wins Lottery Hours Before Selling House to pay off 50 Lakh Debts
जबलपुर। देश में वैसे तो एक से बढकऱ एक अर्थशास्त्री हुए हैं और वर्तमान में भी मौजूद हैं। लेकिन जबलपुर के इकॉनामिक्स एक्सपटर््स के आगे बड़े बड़े अर्थशास्त्री फेल हैं। यहां एक सूदखोर ने महज 40 हजार रुपए की उधारी देकर तीन गुना ब्याज 1 लाख 20 हजार ले चुका है, इसके बाद भी उधार लेने वाले से 2 लाख 50 हजार रुपए की रिकवरी निकाल ली है। ब्याज का गणित ऐसा बैठाया है कि सुनने देखने वालों का दिमाग ही घूम गया है। अब मामला पुलिस के पास पहुंचा तो वे भी सकते में आ गए। पीडि़त की शिकातय पर मामला दर्ज कर सूदखोर की तलाश शुरू कर दी है।
40 हजार रूपये उधारी के 1 लाख 20 हजार रूपये देने के बाद भी और 2 लाख 50 हजार रूपये मांगने वाले सूदखोर के विरूद्ध प्रकरण दर्ज, आरोपी की तलाश
पुलिस के अनुसार पनागर निवसी रमेश कोरी ने 2018 में पत्नी का इलाज कराने के लिए साहूकार नेतराम पटेल से पहले 30 और फिर 10 हजार रुपए उधार लिए थे। 5 नवंबर को जब वह पैसे लौटाने गया तो नेतराम ने बताया कि उसका ब्याज अकेला 1 लाख 20 हजार रुपए हो गया है। कुछ दिन बाद मैंने 40-40 हजार रुपए दो किस्तों में दे दिए। इसके बाद उसने खेत पर कब्जा कर लिया, पूछने पर बोला 2 लाख 50 हजार रुपए और दो तभी तुम्हारे गिरवी रखे गहने और जमीन मिलेगी। पत्नी को भी जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर नेतराम के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Published on:
11 Feb 2023 03:53 pm

बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
