
गढ़ा स्थित श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन छोटा मन्दिर
पंचायती जैन मंदिर 4 सौ वर्ष तथा छोटा जैन मंदिर 100 वर्ष से भी पुराना
जबलपुर।
संस्कारधानी सदियों से जैन सम्प्रदाय की धार्मिक श्रद्धा का केंद्र बिंदु रही है। इसका प्रमाण हैं यहां शताब्दियों पूर्व निर्मित जिनालय। गढ़ा स्थित श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन छोटा मन्दिर व सराफा स्थित श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मन्दिर इन्ही जिनालयों में शामिल हैं। दोनो जिनालयों के प्रति स्थानीय जैन समाज के अलावा महाकोशल भर में श्रावकों की अगाध आस्था है। घने व व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्रों में स्थित इन दोनों मन्दिरों में वर्ष भर जैन समाज के धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन होते रहते हैं।
गढ़ा का छोटा जैन मन्दिर-
श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन छोटा मंदिर, गढ़ा लगभग 400 वर्ष पुराना है। यह मंदिर भावसिंह दरबारीलाल जैन द्वारा 17 वीं शताब्दी में बनवाया गया था। 1992 के भूकंप में मन्दिर का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके चलते 1997 में इसका पुनर्निर्माण किया गया। मंदिर में विराजमान भगवान आदिनाथ की प्रतिमा अति प्राचीन व दुर्लभ है। वेदी में अन्य भगवानों की प्रतिमाएं भी विराजमान हैं। हर दिन मन्दिर में अभिषेक,पूजन होता है। जैन समाज इस मंदिर को अतिशयकारी मानता है। यहां वर्ष भर धार्मिक आयोजन होते रहते हैं। दूर दूर से श्रावक दर्शन के लिए आते हैं।
पंचायती मन्दिर सराफा-
श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर पुरानी बजाजी सराफा में स्थित है। यह मंदिर सौ वर्ष पुराना व भव्य है। इसकी वास्तुकला देखते ही बनती है। मंदिर से जुड़े सुबोध जैन ने बताया कि मन्दिर में मूलनायक श्री नेमिनाथ भगवान की स्थापना 1906 में हुई थी। यह ऊपरी मंजिल पर है। भगवान श्री पार्श्वनाथ जी की प्रतिमा व नवीन बेदी निचले तल पर है। इसकी स्थापना 1993 में गुलाब चंद व परिजनों द्वारा की गई थी। ये सभी प्रतिमाएं मनोहारी व दर्शनीय हैं। बाद में नवीन स्वर्ण नंदीश्वर की द्वितीय तल पर स्थापना 2021 में की गई । 2023 में मूलनायक की बंदी को भी स्वर्ण स्वरूप दिया गया। मन्दिर में वर्ष भर धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन होते रहते हैं। जैन बहुल सराफा क्षेत्र में स्थित यह जिनालय श्रावकों की आस्था का केंद्र है।
Published on:
28 Sept 2023 12:18 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
