
जबलपुर.मूक पशुओं के ऑन द स्पॉट उपचार के लिए अब चलित एंबूलेस सेवा जिले में भी उपलब्ध होगी। पशु मालिकों को पशुओं के उपचार के लिए पशुओं को वाहनों में लादकर नहीं भटकना पड़ेगा तो वहीं समय पर इलाज मुहैया हो सकेगा। पालतू पशुओं के साथ ही निराश्रित पशुओं के भी इलाज की व्यवस्था इसके माध्यम से शुरू कराई जाएगी। जिले में ऐसी 8 अत्याधुनिक एबूलेंस की आपूर्ति कर दी गई है। इन एम्बूलेंस को पशु चिकत्सा केंद्र में रखा गया है। गांवों में पशुमालिका लिए उपलब्ध होगी। जिले में आठ एंबूलेंस पहुंच चुकी हैं।
लेनी होगी जवाबदारी
निराश्रित पशुओं के इलाज के लिए भी 150 रुपए की रसीद कटानी होगी। साथ ही किसी स्थानीय व्यक्ति को भी संबंधित पशु की जवाबदारी लेनी होगी। यदि कोई पशु गंभीर रूप से घायल या बीमार है ऐसी िस्थति में पशु को स्थानीय निकाय, संबंिधत पंचायत गांव की गौशाला में रखा जाएगा। इस तरह की व्यवस्था भी जिले में की जा रही है।
यह रहेगी सुविधा
एंबूलेस में उपचार की समुचित व्यवस्था होगी। यहां तक कि माइनर ऑपरेशन भी आसानी से किया जा सकेगा। इन एंबूलेस का उपयोग टीकाकरण, वैक्शीनेशन, कृत्रिम गर्भाधान, दवाओं का वितरण, सर्जरी जैसे कामों के लिए किया जा सकेगी। एम्बलेंस में पूरी किट, दवाईयों के साथ ही एक चिकित्सक, एक पैरा बेड, सहायक पशुचिकित्सक उपलब्ध होगा।
इस तरह सिस्टम करेगा काम
इस सेवा का उपयोग करने के लिए सेंट्रलाइज सिस्टम तैयार किया गया है। पशु मालिकों, पशु प्रेमियों को1962 पर पहले कॉल करनी होगी। उसे अपनी डिटेल के साथ ही जिला, स्थान, समय एवं पशु से जुड़ी परेशानी को दर्ज कराना होगा। यह सूचना तुरंत संबंधित जिले के विकासखंड में नियुक्त किए गए एम्बूलेंस संचालक तक मैसेज पहुंचेगा और वह वाहन लेकर स्थल पहुंचेगा।
-जिले में पशुओं के इलाज के लिए नई चलित एम्बूलेंस प्राप्त हुई हैं जिसमें सभी तरह की व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई है। किसानो, पशुमालिकों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
-डॉ.विनोद बाजपेयी, संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं
Published on:
17 May 2023 12:22 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
