29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्रिश्चियन दामाद ने दफनाया, भाई ने कब्र से निकालवा कर किया दाह संस्कार

क्रिश्चियन दामाद ने दफनाया, भाई ने कब्र से निकालवा कर किया दाह संस्कार  

2 min read
Google source verification
jhunjhunu_accident_funeral.jpg

antim sanskar vidhi

जबलपुर. वृद्ध की मौत होने पर दामाद ने क्रिश्चियन धर्म के अनुरूप अंतिम संस्कार कर दिया। यह जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन ने आपत्ति की। पुलिस से हिन्दू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार करने की मांग की। पुलिस ने एसडीएम की अनुमति से शनिवार को कब्र से शव निकलवाया। इसके बाद हिन्दू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया।

कुंडम के हरदुली कला गांव का मामला

सात फरवरी को हुई थी मौत

कुंडम थाना प्रभारी प्रताप सिंह मरकाम ने बताया कि ग्राम हरदुली कला में इंद्रपाल पेंड्रो (68) पत्नी रामकली बाई, दामाद और बेटी के साथ रहते थे। वे लम्बे समय से बीमार थे। सात फरवरी को उनकी मौत हो गई। दामाद ने क्रिश्चियन धर्म के अनुरूप शव दफना दिया। इसकी जानकारी न तो रामकली को थी और न ही उनकी बेटी को।

इंद्रपाल के मुंबई में रहने वाले भाई महेंद्र सिंह को यह जानकारी मिली तो उन्होंने ग्रामीणों से सम्पर्क किया। सभी ने अंतिम संस्कार से अनभिज्ञता जाहिर की। महेंद्र के कहने पर ग्रामीणों ने खोज खबर ली तो पता चला कि इंद्रपाल का अंतिम संस्कार क्रिश्चियन धर्म के अनुसार किया गया है। इसके बाद ग्रामीणों और परिजन ने पुलिस से शिकायत कर हिन्दू रीतिरिवाज से अंतिम संस्कार करने की मांग की। इस बीच सूचना पर विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंच गए। पुलिस ने यह जानकारी एसडीएम को दी। उन्होंने शनिवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र खोदकर शव निकलवाकर परिजन को सौंपा। इसके बाद हिन्दू रीतिरिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया।

हिन्दू रीतिरिवाज से किया अंतिम संस्कार

इंद्रपाल के दामाद ने क्रिश्चियन धर्म के अनुसार शव को दफनाया था। परिजनों ने हिन्दू रीतिरिवाज से अंतिम संस्कार करने की मांग की। एसडीएम की अनुमति से शव का उत्खनन कराया गया। बाद में परिजनों ने हिन्दू रीतिरिवाज से अंतिम संस्कार किया।

अपूर्वा किलेदार, डीएसपी, ग्रामीण

Story Loader