
हर्षण और वज्र दोनो ही अशुभ योग आज संभल कर करें काम: पंचांग
जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441 , मु.मास : जमादि उल , अव्वल 27, अयन : उत्तरायण, ऋतु : शिशिर ऋतुु, मास : माघ, पक्ष : कृष्ण पक्ष
तिथि - सूर्योदय से अर्धरात्रि 02.17 मि. तक रिक्ता संज्ञक चतुर्दशी तिथि रहेगी पश्चात पूर्णा संज्ञक अमावस तिथि लगेगी। चतुर्दशी तिथि में देवदेवेश्वर की पूजा करके मनुष्य समस्त ऐश्वर्यों से समन्वित हो जाता है तथा बहुत से पुत्रों एवं प्रभूत धन से संपन्न हो जाता है। अमावास्या में पितृगण पूजित होने पर सदैव प्रसन्न होकर प्रजावृद्धि, धन-रक्षा, आयु तथा बल-शक्ति प्रदान करते हैं।
योग- सूर्योदय से अर्धरात्रि 02.52 मि. तक हर्षण योग रहेगा पश्चात वज्र योग लगेगा। हर्षण योग के स्वामी भंगदेव माने जाते हंै जबकि वज्र योग के स्वामी वरुणदेव माने गए हैं।
विशिष्ट योग- हर्षण और वज्र दोनो ही अशुभ योग माने जाते हैं। इनमे कार्य की शुरुआत ठीक नहीं रहती है। फिर भी शुरुआत के लिए हर्षण व वज्र दोनों योग के प्रथम 03.36 मि. का समय त्याग करना उचित रहता है।
करण- सूर्योदय से दोप. 02.03 मि. तक विष्टि नामक करण रहेगा पश्चात शकूनि नामक करण लगेगा। इसके पश्चात चतुष्पद नामक करण लगेगा।
नक्षत्र- सूर्योदय से अर्धरात्रि 01.20 मि. तक उग्र क्रूर पूर्वा षाढ़ा नक्षत्र रहेगा पश्चात धु्रव स्थिर उत्तरा षाढ़ा नक्षत्र लगेगा। मकान, दुकान, मठ, मंदिर, रेललाइन, गुफा, छत, कुआं, सडक़ और जल संबंधी कार्य पूर्वाषाढ़ा एवं उत्तरा षाढ़ा दोनों नक्षत्र में करना शुभ रहता हैं। फसल की बुवाई, मढ़ाई, कटाई, हल चलाना, वृक्षारोपण जैसे कार्यों के लिए उत्तराषाढ़ा नक्षत्र उपयुक्त होते हैं।
आज के मुहूर्त - अनुकूल समय में किसी विवाद में मुकदमा दायर करने के लिए शुभ मुहूर्त है।
श्रेष्ठ चौघडि़ए - प्रात: 07.10 मि. से 08.31 मि. तक शुभ का चौघडिय़ा रहेगा। प्रात: 11.14 मि. से दोप. 01.57 मि. तक क्रमश: चंचल व लाभ के चौघडिय़ा रहेंगे एवं दोप. 04.40 मि. से सायं: 06.01 मि. तक शुभ का चौघडिय़ा रहेगा।
व्रत/पर्व - मासशिवरात्रि व्रत। तारा रात्रि चतुर्दशी। रटन्ती कालिका पूजा। नेताजी श्री सुभाषचंद्र बोस जयंती।
चंद्रमा - सूर्योदय से लेकर सम्पूर्ण दिवस पर्यन्त तक चंद्रमा अग्नि तत्व की धनु राशि में रहेंगे।
भद्रा - दोप. 02.03 मि. पर समाप्त भद्रा का निवास पाताल में रहेगा।
दिशाशूल - दक्षिण दिशा में। (अगर हो सके तो आज के दिन दक्षिण दिशा में यात्रा को टालना चाहिए)।
राहु काल - दोप. 01.57.23 से 03.18.51 तक राहु काल वेला रहेगी। अगर हो सके तो इस समय में शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए।
आज जन्म लिए बच्चे- आज जन्म लिए बच्चों के नाम (ध, फ , ढ, भे) अक्षरों पर रख सकते हैं। आज जन्मे बच्चों का जन्म तांबे के पाए में होगा। सूर्योदय से लेकर सम्पूर्ण दिवस पर्यन्त तक धनु राशि रहेगी। आज जन्म लिए बच्चे शरीर से साधारण होंगे। सामान्यत: इनका भाग्योदय करीब 17 वर्ष की आयु में होगा। ऐसे जातक मन से हमेशा असंतुष्ट रहेंगे। प्राय: चंचल स्वभाव व संगीतप्रेमी होंगे। इनमे सफल व्यवसायी के समस्त गुण रहेंगे। धनु राशि में जन्मे जातक को स्वार्थपरक होने से बचना चाहिए। ऐसे जातक को स्वार्थी होने से बचना चाहिए।
Published on:
23 Jan 2020 09:49 am

बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
