
astrology
जबलपुर . वर्ष 2023 खत्म होने में 21 दिन शेष हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के जातकों को नया साल शुरू होने से पहले बहुत लाभ होने वाला है। दरअसल 9 दिसंबर शनिवार को सूर्य और मंगल ग्रह मिलकर पराक्रम योग बनाने जा रहे हैं। पराक्रम योग सभी राशियों के लिए शुभफलदायी माना जाता है। ज्योतिषाचार्यो के अनुसार इस शुभ योग का राशिचक्र की 12 में 3 राशियों पर विशेष लाभदायक प्रभाव पड़ेगा।
सूर्य के साथ होंगे मंगल
ज्योतिषाचार्य जनार्दन शुक्ला ने बताया कि 9 दिसंबर को मार्गशीष मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन शनिवार है। इस दिन मंगल ग्रह ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे। सूर्य पहले से ही ज्येष्ठा नक्षत्र में हैं। दोनों के इस गोचर से शनिवार को पराक्रम योग का निर्माण होगा। यह मेष, धनु व तुला राशियों के लिए भाग्यशाली सन्योग माना जाता है।
साहस, आत्मविश्वास बढ़ाता है पराक्रम योग
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल के ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करने से हर राशि के मानव के साहस और महत्वाकांक्षा में वृद्धि होती है। साथ ही आर्थिक स्थिति पर भी प्रभाव पड़ता है। वहीं जब सूर्य और मंगल एक ही नक्षत्र में साथ में गोचर करते हैं तो सभी राशियों के आत्मविश्वास की वृद्धि होती है। इस बार इस गोचर से सभी राशियों के जातकों के जीवन में सुख-सौभाग्य बढ़ेगा।
तीन राशियों को विशेष लाभकारी
ज्योतिर्विदों के अनुसार मेष राशि पर इस युति और योग का बहुत अच्छा असर होगा। सूर्य और मंगल के ज्येष्ठा नक्षत्र में होने से मेष राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी। इस राशि के जातकों को किसी भी काम में अपार सफलता मिलेगी। पराक्रम योग से सिंह राशि के जातकों को भी बेहद मुनाफा होगा। इस राशि के लोगों में आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। सभी कार्यों में मन लगेगा। हर काम में सफलता मिलेगी। तुला राशि के जातकों को पराक्रम योग से बड़ा लाभ मिलने वाला है। शुभ समाचार मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिलेंगे। धन लाभ होगा।
Published on:
09 Dec 2023 12:09 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
