21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#Astrology : साल भर बाद सूर्य करेंगे सिंह राशि में प्रवेश, रहेंगे एक माह

#Astrology : साल भर बाद सूर्य करेंगे सिंह राशि में प्रवेश, रहेंगे एक माह  

2 min read
Google source verification
Astrology

Astrology

जबलपुर . ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का राशि परिवर्तन हमारे जीवन पर महत्वपूर्ण असर डालता है। माना जाता है कि ग्रह गोचर से राशियों पर होने वाला शुभ-अशुभ असर किस्मत बदल देता है। सूर्य ग्रहों के राजा हैं और हर महीने राशि गोचर करते हैं।

सभी राशियों के जातकों के जीवन पर पड़ेगा असर, कुछ राशियों के जातकों को सतर्क रहने की सलाह

ज्योतिषीय गणना के अनुसार 17 अगस्त को सूर्य स्वराशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं। वे 16 सितंबर तक इसी राशि में रहेंगे। इस दौरान सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से प्रभाव पड़ेगा। कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस अवधि में विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है। ज्योतिषाचार्य जनार्दन शुक्ला के अनुसार, सूर्य स्वाभिमान, मान-सम्मान, नेतृत्व, महत्वकांक्षा आदि के कारक व ग्रहाधिपति माने जाते हैं। जिसकी कुंडली में सूर्य प्रबल स्थिति में होते हैं, उन्हें सुख-सुविधाओं का आशीर्वाद मिलता है। 17 अगस्त दोपहर 01:23 पर सूर्यदेव सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 17 सितंबर को कन्या राशि में जाएंगे। अभी वे कर्क राशि में हैं।

इन राशियों को सतर्क रहने की सलाह

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कन्या राशि के जातकों पर सूर्य के इस गोचर का मिलाजुला प्रभाव पड़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। वृश्चिक राशि के जातकों को सूर्य गोचर की अवधि में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। तनाव में वृद्धि होने की सम्भावना है। मकर राशि के जातकों को सूर्य गोचर के कारण कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दुर्घटना के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य और आर्थिक क्षेत्र में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

इनके लिए विशेष लाभप्रद

वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन अति शुभ फलदायी है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य का सिंह राशि में प्रवेश बहुत शुभ रहने वाला है। इन जातकों को कार्यों में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा। कर्क राशि के जातकों को धन लाभ होगा। कामकाज में सफलता मिलेगी। सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं और सूर्य 1 साल बाद सिंह राशि में आएंगे। इसलिए सिंह राशि को सूर्य बड़ा लाभ देंगे. आर्थिक लाभ होगा। सेहत अच्छी रहेगी। कन्या राशि के जातकों के लिए व्यस्तता रहेगी, लेकिन मिलने वाली सफलताएं ऊर्जावान बनाए रखेंगी।