जबलपुर

नोटबंदी के हालत, एटीएम में नहीं बचे पैसे बैंक भी बंद – देखें वीडियो

नोटबंदी के हालत, एटीएम में नहीं बचे पैसे बैंक भी बंद - देखें वीडियो  

2 min read
May 30, 2018
atm cashless today news

जबलपुर/कटनी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले भारतीय स्टेट बैंक एवं समस्त राष्ट्रीयकरण बैंकों की सभी नौ यूनियन के कर्मचारी एवं अधिकारी हड़ताल पर हैं। हड़ताल के चलते लोग परेशा हो रहे हैं। एटीएम ही दोपहर तक खाली होने लगे हैं। भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारी नेता रत्नेश गुप्ता भारतीय स्टेट बैंक एंप्लाइज यूनियन के सहायक महासचिव ने बताया की वेतन वृद्धि का समझौता नंबर 2017 से होना था। लेकिन आज भी से चार पांच बार मीटिंग एवं वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात के बाद 2 प्रतिशत वेतन वृद्धि का प्रस्ताव मिला है जो कि यह मंजूर नहीं है।

about-

बैंकों की हड़ताल से लोग परेशान, 2 दिन की है सांकेतिक हड़ताल

सभी कर्मचारियों का मत है कि यह प्रस्ताव शर्मनाक एवं निंदनीय है। वेतन वृद्धि हर 5 वर्षों में होती है पिछली वेतन वृद्धि नवंबर 2017 में हुई थी। आज महंगाई 6 वर्षों में कहां से कहां पहुंच गई है। वही बैंक कर्मी है जिनकी नोटबंदी के समय कार्य के प्रति लगन देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारीफ की थी। वेतन प्रस्तावना नामंजूर है।

2 दिनों की सांकेतिक हड़ताल के बाद भी अगर हमारी मांगे ना मानी गई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के रास्ते खुले रहेंगे। बैंक कर्मचारियों की मांग है कि वेतन वृद्धि की जाए ठेकेदारी प्रथा बंद की जाए, बैंक की शाखाओं की गिनती तो बढ़ा दी गई है पर कर्मचारी संख्या दिन-प्रतिदिन कम होती जा रही है। 2016 से 2020 तक 25 प्रतिशत से 40 प्रतिशत कर्मचारी रिटायर हो जाएंगे। बैंक में कार्य हर साल बढ़ता जा रहा है। कर्मचारी कम होते जा रहे हैं।

बड़े औद्योगिक घरानों से वसूली सख्ती से नहीं कर रहे हैं। और कहते हैं कि लाभ कम हो रहा है। पारिवारिक पेंशन की सीलिंग समाप्त की जाए एवं सभी सरकारी विभाग की तरह पेंशन कम किया जाए। अनुकंपा नियुक्ति चालू की जाए। नई भर्ती की जाए।

हड़ताल में रत्नेश गुप्ता, देवेंद्र दुबे, राजेश साहू, बलवंत सिंह नेगी, माधवी मिश्रा, सागरिका, तेज लाल बंशकार, मधु उपाध्याय, दीपक पाटीदार, श्रीकांत बांगर, विशंभर बारी, वीरेंद्र सिंह, संतोष दुबे, विजय, शिखा गुप्ता, रवि आनंद, राहुल विश्वास, वंदना खत्री, हर्ष तिवारी, विवेक यादव, योगेश्वरी, पूजा कुमारी, हेमा, सुनील जैन, आभास श्यामनंदन, आलोक, मोहन, राकेश धोटे संजय श्रीवास्तव संदीप ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Published on:
30 May 2018 01:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर