2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

murder: जबलपुर में बलवा हत्या, नौ लडक़ों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

murder: जबलपुर में बलवा हत्या, नौ लडक़ों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

2 min read
Google source verification
Balwa

Balwa

जबलपुर। रांझी में सोमवार रात दो पक्षों में बलवा-हत्या के मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों सहित नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी फरार है। पुलिस ने एक पक्ष की ओर से हत्या व बलवा और दूसरे पक्ष से बलवा-मारपीट का प्रकरण दर्ज किया। पुलिस के अनुसार बड़ा पत्थर निवासी अनुराग बेन और चंदन बेन मारपीट-बलवा में घायल हुए थे। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने अनुराग बेन (45) को मृत घोषित कर दिया था। चंदन बेन की हालत गम्भीर है।

बलवा-हत्या के नौ आरोपी गिरफ्तार

अनुराग बेन की पत्नी सोना ने बताया कि उसका बेटा सौरभ तीन दिन पहले चंदन कोल के घर गया था। पति के साथ वह बेटे को डांटने चंदन के घर गई थी। वहां उसकी मां सुमन कोल से विवाद हुआ था। सुमन कोल ने उसे और पति अनुराग के साथ मारपीट की थी। इसकी शिकायत थाने में की थी। इसी रंजिश में बलवा व हत्या की वारदात की।

सीमेंट की छत तोडकऱ घर में घुसे और जान ले ली :
सोना ने बताया कि सोमवार रात 10.30 बजे घर में खाना खा रहे थे। तभी सुमन कोल, चंदन, नन्हीं बाई, गुड्डी बाई, मोहित सेन, मनीष कोल, विमल चौधरी, सुक्खू कोल और सुमन सीमेंट की सीट तोडकऱ अंदर घुस आए। पति अनुराग को मरणासन्न कर दिया। इसी के बाद उसके पति अनुराग की मौत हो गई। आरोपियों ने उसे, बेटी सोनिया, बेटे सौरभ, पवन, धम्मू बेन, विजय बेन के साथ भी मारपीट की थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा, मारपीट, हत्या व एससी-एसटी का प्रकरण दर्ज किया। वहीं, सुमन कोल ने सोना बेन, उसके पति अनुराग बेन, सोनिया, सौरभ, धम्मू, विजय के खिलाफ मारपीट बलवा का प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने मामले में आरोपी सुमन कोल, नन्हीं, गुड्डी कोल, मोहित सेन, विमल चौधरी, सुक्खू, अंकित गोटिया, चंदन साहू और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया। मनीष कोल की तलाश जारी है।

Story Loader