24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फेसबुक की खूबसूरत फ्रेंड देसी छोरे की दुल्हन बनने म्यांमार से आई जबलपुर

सोशल साइट्स पर हुई दोस्ती, म्यांमार की हला हला विन ने शहर में रचाई शादी

2 min read
Google source verification
Wedding,Marriage,happy married life,ring ceremony,relationship tips in hindi,lifestyle tips in hindi,fashion tips in hindi,

हनीमून मनाने से पहले पुलिस ने दूल्हे को किया गिरफ्तार, सीसीटीवी वीडियो से फंसा ये पेंच

जबलपुर। सोशल साइट एक आभाषी दुनिया है। इसमें पलने वाला प्यार झूठा कहा जाता है। क्यों कि यहां पल पल धोखे फरेब हो रहे हैं। युवतियां प्रेम जाल में फंसकर अपनी आबरू लुटा रही हैं। किंतु इसका दूसरा पहलू भी है जो सत्य है। यहां सच्चा प्यार चाहने वालों को उनका मनचाहा जीवन साथी मिल जाता है। पिछले कुछ सालों में जबलपुर शहर में करीब आधा दर्जन से अधिक ऐसे विवाह सम्पन्न हुए हैं जो सोशल साइट पर परवान चढ़े। हिंदू रीति रिवाजों से विवाह कर वे सुखी दाम्पत्य जीवन यापन कर रहे हैं। एक नया जोड़ा ऐसे ही विवाह बंधन में सावन सोमवार को बंधा। जिसकी चर्चा पूरे शहर में रही। कलेक्ट्रेट में कानूनी रूप से दोनों ने एक दूसरे को जीवन साथी चुना। नर्मदा किनारे विवाह बंधन में बंधे इस जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए उनके परिजन भी मौजूद थे।


जबलपुर निवासी मनीष कुमार की फेसबुक फ्रेंड हला हला विन से कई साल पहले पहचान हुई। इसके बाद उनके बीच लगातार संवाद होने लगा। दोनों दिन में कई बार कॉलिंग करते और फेसबुक पर भी बातें करते थे। ये फे्रंडशिप कब प्यार में बदल गई, दोनों को पता नहीं चला। प्यार में साथ जीने मरने की कसमें खाईं और हला हला विन प्यार की खातिर देश छोडकऱ देसी छोरे से मिलने जबलपुर चली आई। दोनों ने कानूनी प्रक्रिया के लिए आवेदन दिया, जिसे स्वीकार कर लिया गया। इसके बाद दोनों ने सोमवार को विवाह किया।

फेसबुक पर दोस्ती हुई, प्यार परवान चढ़ा और फिर हजारों किलोमीटर का फासला तय कर म्यांमार की हला हला विन दमोहनाका के मनीष कुमार के प्यार में जबलपुर चली आईं। स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी के लिए दोनों ने अपर कलेक्टर कोर्ट में गुहार लगाई। भारतीय दूतावास व म्यांमार के दूतावास से कानूनी प्रक्रिया पूरी कराई गई। उसके बाद अपर कलेक्टर वीपी द्विवेदी ने गवाहों की मौजूदगी में सोमवार को हला हला विन व मनीष की शादी की कानूनी कार्रवाई पूरी कर मैरिज सर्टिफिकेट सौंपा। नव युगल ने सभी की मौजूदगी में संकल्प लिया कि वे जीवनभर एक दूसरे का साथ निभाएंगे। शादी पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में चर्चा में रही।