30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

15 साल की खूबसूरत लडक़ी से किया शादी का वादा और… बना लिए शारीरिक संबंध

15 साल की खूबसूरत लडक़ी से किया शादी का वादा और... बना लिए शारीरिक संबंध  

2 min read
Google source verification
Rape

रेप

जबलपुर। शारीरिक संबंध बनाने के लिए प्रेम का झूठा मायाजाल रजा जा रहा है। लडक़े इस मामले में बहुत आगे हैं। शहर में हर दिन एक ऐसा मामला सामने आ रहा है। जिसमें प्यार के नाम पर दुष्कर्म करने या शादी का झांसा देकर संबंध बनाने की बात होती है। ये मामले मीडिया में भी आ रहे हैं। इसके बावजूद न तो झूठे आशिकों को सबक मिल रहा है और न ही उन महिलाओं व युवतियों की ही आंख खुल रही है जो इस तरह के प्यार में फंसकर सबकुछ लुटा रही हैं। पिछले आठ दिनों की बात की जाए तो यहां नाबालिग बच्चियों को झूठे प्यार में फांसकर यौन शोषण के मामले सबसे ज्यादा आए हैं।

news fact- शादी का झांसा देकर किशोरी से 2 महीने तक करता रहा दुष्कर्म

नया मामला रांझी थाना क्षेत्र का है। एक युवक ने 15 साल की नाबालिग किशोरी को प्रेमजाल में फांसकर उससे दो महीने तक शारीरिक संबंध बनाता रहा है। खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसका प्रेमी शादी की बात कहकर संबंध बनाता था।

यह है मामला-
रांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी को उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने अपने झूठे प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद युवक शादी का झांसा देकर उसे घर से भगा ले गया। आरोपित किशोरी को लेकर सागर और दूसरे जिलों में 2 महीने तक रहा। किशोरी के मुताबिक युवक ने इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में शादी से मना कर दिया।
किशोरी के गायब होने पर घरवालों ने दो महीना पहले रांझी थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने शक्रवार को किशोरी को दस्तयाब करते हुए आरोपित बैजनाथन नगर निवासी रोहित बाल्मीक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाई है। टीआई ने बताया कि आरोपित को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Story Loader