7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति की पागलपंती से परेशान हो गई हूं…और पत्नी ने खुद को गोली मार ली- देखें वीडियो

पति की पागलपंती से परेशान हो गई हूं...और पत्नी ने खुद को गोली मार ली- देखें वीडियो

2 min read
Google source verification
suicide.png

beautiful wife gunshot suicide after family dispute

जबलपुर। घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। उसने सुसाइड नोट में पति की पागलपंती से परेशान होना बताया है। इसके अलावा परिवार और पति को परेशान नहीं करने के लिए पुलिस से निवेदन भी किया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले को जांच में लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह उस समय विजय नगर क्षेत्र में उस समय हडक़म्प मच गया, जब एक घर से गोलियों की धांय-धांय आवाज सुनाई दी। जब लोग नागेश्वर तिवारी के घर पहुंचे तो उसकी पत्नी लहूलुहान फर्श पर पड़ी थी। विजय नगर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नचिकेता स्कूल के पीछे रहने वाली महिला ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

मायके जाने से रोकने पर हुआ विवाद
जानकारी अनुसार संध्या तिवारी उम्र 36 वर्ष पति नागेश्वर तिवारी एवं बेटे के साथ 90 क्वार्टर में कई वर्षों से रह रहा है। नागेश्वर पहले एटीएम में गार्ड की नौकरी करता था जिसके चलते उसने 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक भी ली थी। कोरोना लॉकडाउन के समय गार्ड की नौकरी छोडकऱ फल का ठेला लगाने लगा था। कुछ दिन पूर्व संध्या ने गांव जाने के लिए ट्रेन की टिकट कराई थी लेकिन पति ने उसे गांव जाने से मना कर दिया और उसकी टिकट फाड़ दी। जिससे दोनों के बीच 3 दिनों तक झगड़ा चला था। बुधवार सुबह जब पागेश्वर ठेला लेकर घर से निकल गया तो थोड़ी देर बाद संध्या ने घर का दरवाजा लगा कर पेटी में रखी पति की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।

मिला सुसाइड नोट
पुलिस को घर से महिला का सुसाइड नोट मिला जिसमें लिखा था कि वह पति की पागलपंती से परेशान हो गई है जिसके चलते यह कदम उठा रही है उसके मरने के बाद परिवार एवं पति को कोई परेशान ना करें। वहीं पति नागेश्वर ने खुद को इसका जिम्मेदार ठहराया है।