7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Beauty Tips : बारिश के मौसम में अपनी स्किन और बालों का रखें खास ख्याल, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Beauty Tips : बारिश के मौसम में अपनी स्किन और बालों का रखें खास ख्याल, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

2 min read
Google source verification
beauty tips,summer season,beauty tips in hindi,beauty tips for glowing skin,water problem in summer season,in Summer Season,tips for summer season,the tips,Cucumbers,

beauty tips,summer season,beauty tips in hindi,beauty tips for glowing skin,water problem in summer season,in Summer Season,tips for summer season,the tips,Cucumbers,

जबलपुर. मॉनसून सीजन शुरू हो चुका है। इस मौसम में बारिश हो या न हो, लेकिन चिपचिपापन बना रहता है। लगातार पसीना निकलने और ज्यादा नमी रहने से फंगल इं्रफेक्शन, वाइट हैड्स, ब्लैक हैड्स, मुहासे, रेशेस आदि की समस्याएं बढ़ जाती है। पोर्स बंद होने से भी त्वचा बेजान होने लगती है। अक्सर लोग इस मौसम में भी वही तरीके अपनाते रहते हैं, जो सर्दियों में अपनाते थे, जबकि सर्दियों में त्वचा ड्राइ होती है और इस मौसम में ओवर मॉइश्चराइज हो जाती है। इसलिए इस मौसम में त्वचा को कुछ अलग तरह की केयर की जरूरत होती है।

मैंगो से बढ़ेगा ग्लो
ब्यूटी एक्सपर्ट राज सिहं ने बताया, इस मौसम में मैंगो खूब आते हैं। इन्हें केवल खाने के लिए ही नहीं, त्वचा पर भी इस्तेमाल किया जाए तो रिजल्ट बहुत अच्छे आते हैं। मैंगों के पल्प से चेहरे और गर्दन की मसाज कर उसके बाद मैंगो पल्प में थोड़ा सा बेसन लगाकर फैस पैक लगाया जाए तो स्किन ग्लो करने लगती है। अगर स्किन ज्यादा ऑइली हो रही हो तो मैंगो के बजाया केले को मैश कर चेहरे पर मसाज करें। इससे एक्स्ट्रा ऑइल निकल जाएगा। पपीते का फेशियल भी इस मौसम में फायदेमंद है। ये सभी चीजें आसानी से उपलब्ध भी हो जाती हैं। गुलाब की पंखुडि़यों को पीसकर इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से भी बहुत राहत मिलती है। इस पेस्ट में रोज वॉटर मिलाकर मसाज करने से भी यह टोनर का काम करेगी।

क्लीनिंग है सबसे ज्यादा जरूरी
ब्यूटी एक्सपर्ट ज्योति दुबे ने कहा, इस मौसम में नमी और चिपचिपाहट के कारण चेहरे पर गंदगी ज्यादा जमा होती है, जो कई तरह की समस्याएं पैदा करती है। इसके लिए चेहरे की सफाई बहुत जरूरी है। दिन में कम से कम तीन बार चेहरे को क्लीन करें। इसके लिए स्क्रब भी नेचुरल हो तो ज्यादा बेहतर होगा। बादाम के पेस्ट में थोड़ा सा शहद और थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाकर उससे चेहरे को स्क्रब करें। एक और आसान स्क्रब है टमाटर का। मसूर या मूंग की दाल के दरदरे पाउडर में टमाटर का गूदा मिलाकर चेहरे पर स्क्रब करने से गंदगी भी साफ होगी और त्वचा भी स्मूथ होगी। एक चम्मच कॉफी पाउडर में एक चम्मच दही और टमाटर का गूदा मिलाकर भी स्क्रब बनाया जा सकता है। संतरे के छिलकों के पाउडर में नीबू का रस व गुलाब जल मिलाकर भी स्क्रब तैयार किया जा सकता है।

चेहरे की टोनिंग
मॉनसून में चेहरे की क्लीनिंग के साथ उसकी टोनिंग भी जरूरी है। बाजार में बहुत से टोनर मिलते हैं, लेकिन कुछ टोनर घर पर भी तैयार हो सकते हैं, जैसे एक लीटर पानी में पोदीने और तुलसी की पत्तियों को उबालकर ठंड कर छान लें। इस पानी को फ्रिज में रख लें और इसे टोनर की तरह इस्तेमाल करें। ज्योति दुबे ने बताया, मॉनसून सीजन में मेकअप से बचना चाहिए। अगर बहुत जरूरी हो तो सिर्फ दो-तीन घंटे तक ही लगाएं।

बारिश के पानी से बचाएं बालों को
हेयर एक्सपर्ट कंचन खतूरिया ने बताया, बारिश के सीजन में भीगना भले ही सबको अच्छा लगता है पर यह बालों को नुकसान पहुंचाता है। अगर बारिश में बाल भीग गए हों तो घर जाकर तुरंत बाल धो लें। बाल सूखने के बाद ही उन्हें बांधें। इस मौसम में बालों में रूखापन आ जाता है, इसलिए शैंपू के बाद कंडीशनर जरूर इस्तेमाल करें। बालों को पोषण के लिए एलोवेरा जेल से सिर की मालिश करें। डैंड्रफ से बचने के लिए शैंपू के बाद एक मग पानी में नीबू का रस मिलाकर लगाएं।