7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

GST के खिलाफ भारत बंद: शहर में अधिकतर दुकानें खुली रहीं- देखें वीडियो

GST के खिलाफ भारत बंद: शहर में अधिकतर दुकानें खुली रहीं- देखें वीडियो
less than 1 minute read
Google source verification
Bharat Bandh on 26 February 2021

Bharat Bandh on 26 February 2021

जबलपुर। भारत व्यापार बंद के तहत ‘केट’ की जबलपुर इकाई के तत्वावधान में जीएसटी की विसंगतियों के विरोध में शुक्रवार को शहर बंद रखा गया है।। सभी व्यापारी संगठन के सदस्यों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे हैं। हालांकि जबलपुर पूर्ण रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन अधिकतर बाजार और दुकानें यथावत खुले हुए हैं। बड़ा फुहारा, सराफा, निवाडग़ंज और सिविक सेंटर के आसपास का क्षेत्र बंद है, बाकी जगहों पर बाजार खुले हैं। बंद की जानकारी के बाद लोगों की आवाजाही जरूर कम है। बंद का कई व्यापारिक संगठनों ने समर्थन किया है।

ज्यादातर व्यापारिक संगठनों ने किया समर्थन

गुरुवार को हुई बैठक में महाकोशल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रवि गुप्ता, शंकर नाग्देव, जबलपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रेम दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमांशु खरे, राधेलाल अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, केट कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष संदेश जैन, सम्भाग अध्यक्ष जितेंद्र पचौरी, जिलाध्यक्ष दीपक सेठी, अरुण सिंह पवार, राजू छाबड़ा, नितिन चंडोक, जबलपुर होटल व रेस्टोरेंट वेलफेयर एसोसिएशन, ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर एसोसिएशन के निशांत खंडेलवाल, जबलपुर कन्ज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक एसोसिएशन, थोक कपड़ा व्यापारी संघ के अनुराग गढ़वाल, पेट्रोल पम्प डीलर्स एसोसिएशन समेत बड़ी संख्या में व्यापारिक संगठनों ने बंद में शामिल होने का निर्णय लिया था।

सराफा एसोसिएशन का पूर्ण समर्थन- सराफा एसोसिएशन ने जीएसटी में विसंगतियों को लेकर बंद का पूर्ण समर्थन किया है। संगठन के अध्यक्ष राजा सराफ ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया है।