20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब और खूबसूरत हो जाएगा भेड़ाघाट

निगम के नए सिरे से परिसीमन की सुगबुगाहट तेज

2 min read
Google source verification
Jabalpur's Beauty on the social media

Jabalpur's Beauty on the social media

मौजूदा स्थिति
-15 वार्ड हैं भेड़ाघाट नगर परिषद् में
-7 हजार के लगभग आबादी
-450 के लगभग औसतन जनसंख्या वार्ड में
-20 हजार न्यूनतम जनसंख्या होना चाहिए नगर पंचायत के लिए
-1995-96 में गठित हुई थी नगर पंचायत
-फिलहाल नहीं मिल पाता है बड़ा फं ड
-79 वार्ड हैं नगर निगम में
-16 लाख से ज्यादा आबादी
-2014 में हुआ था परिसीमन
-55 गांव निगम सीमा में हुए थे शामिल
-निगम सीमा में भेड़ाघाट के शामिल होने पर मिल सकेगा बड़ा फं ड
जबलपुर. पर्यटकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं भेड़ाघाट में मुहैया कराने के लिए बड़े फं ड की कमी खलती रही है। ऐसे में संगमरमरीवादियों में स्मार्ट सिटी फं ड से बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए मार्बल सिटी को नगर निगम में शामिल करने को लेकर पहल की गई है। इसे लेकर क्षेत्रीय विधायक संजय यादव का प्रस्ताव आने के बाद जिला व निगम प्रशासन ने ये प्रस्ताव प्रदेश शासन को भेज दिया है। कलेक्ट्रेट व नगर निगम से लेकर भोपाल तक फाइलों का मूवमेंट शुरू होने के बाद निगम के नए सिरे से परिसीमन की सुगबुगाहट तेज हो गई है।
भेड़ाघाट में जोन कार्यालय
सूत्रों के अनुसार भेड़ाघाट के पंद्रह वार्डों समेत छीता पहाड़, कूडऩ, बिल्हा, झिन्ना, भीटा, बिलखरवा इलाकों को शामिल कर निगम के दो नए वार्ड बनाने का प्रस्ताव है। निगम का परिसीमन होने के बाद नए वार्ड बनने की स्थिति में इस क्षेत्र में तेवर समेत तीन वार्ड बन जाएंगे। इन वार्डों को साथ लेकर क्षेत्र में निगम का नया जोन कार्यालय बनाया जा सकता है। ऐसा होने पर क्षेत्र को निगम के कर्मचारियों का पर्याप्त स्टाफ भी मिलेगा।
नवंबर-दिसंबर में होना है चुनाव
नगर निगम के चुनाव इसी साल नवंबर-दिसंबर के महीने में होना है। ऐसे में निगम के परिसीमन को लेकर प्रदेश शासन जल्दी ही महत्वपूर्ण फै सला ले सकता है।
सख्त प्रशासन की होगी दरकार
निगम शामिल में नर्मदा के तटवर्ती क्षेत्रों में अवैध निर्माण बड़ी समस्या रहा है। क्षेत्रीयजनों का मानना है की अगर निगम का परिसीमन कर भेड़ाघाट को शामिल किया जाता है तो सख्त प्रशासन की दरकार होगी। जिससे की संगमरमरीवादियों के नैसर्गिक सौंदर्य को किसी प्रकार से नुकसान न पहुंचे। इतना ही नहीं नर्मदा के बाढ़ क्षेत्र से तीन सौ मीटर के प्रतिबंधित क्षेत्र में किसी भी प्रकार के निर्माण को सख्ती से रोका जाए।

प्राकृतिक सौंदर्य के लिहाज से संगमरमरीवादियां समृद्ध है, धुआंधार की दुनियाभर में ख्याति है। कमी केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर के इंफ्रास्ट्रक्चर की है। इसके लिए फं ड चाहिए, इसे ध्यान में रखते हुए। भेड़ाघाट को नगर निगम में शामिल करने का प्रस्ताव रखा था। जिसे जिला व निगम प्रशासन ने प्रदेश शासन को भेज दिया है। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर क्षेत्र का पर्यटन केन्द्र के रूम में तेजी से विकास हो सकेगा।
संजय यादव, विधायक बरगी