
जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1440, मु.मास: सव्वाल तारीख 28, अयन : उत्तरायण, ऋतु : ग्रीष्म, मास : आषाढ़, पक्ष : कृष्ण, तिथि - दोपहर 12.41 तक पितर तिथि अमावस्या उपरंात नंदा तिथि प्रतिपदा रहेगी। पितर तिथि अमावस्या मांगलिक कार्य हेतु शुभ नहीं मानी जाती है। इस तिथि में पितर तर्पण, पिण्डदान, मंत्र तंत्र साधना, हवन तर्पण तथा जनहितैषी कार्य अत्यंत शुभ तथा पावन माने जाते हैं। नंदा तिथि मांगलिक कार्य हेतु शुभ तथा सुखद मानी जाती है।
योग- दोपहर 3.41 तक वृद्धि उपरंात ध्र्रुव योग रहेगा। दोनों ही नैसर्गिक योग शुभ तथा सुखद रहेंगे।
विशिष्ट योग- आज कर्ज निपटारा, पत्र लेखन, खनिज संपदा, मित्र मिलन, सेवारंभ, देवदर्शन जैसे कार्य हेतु दिन शुभ तथा सुखद है।
करण- सूर्योदय काल से चतुष्पाद, उपरंात नाग तदनंतर किस्तुघ्र करण का प्रवेश होगा। करण सामान्य है।
नक्षत्र- मृदुसंज्ञक तिर्यड़मुख नक्षत्र मृगशिरा प्रात: 8.19 तक उपरंात आद्र्रा नक्षत्र रहेगा। मृगशिरा नक्षत्र में विवाह, यज्ञोपवीत, देवप्रतिष्ठा, वास्तु यात्रा, व्यापार, नामकरण, वरकन्यावरण, कर्णवेध, जलाशयारंभ जैसे कार्य अत्यंत शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं, वहीं आद्र्रा नक्षत्र में शस्त्र निर्माण, वास्तु पूजन से जुड़े कार्य शुभ माने जाते हैं।
शुभ मुहूर्त - आज पत्र लेखन, पितर तर्पण, पिण्डदान, कर्ज निपटारा, भ्रमण मनोरंजन, पत्र लेखन, मंत्र तंत्र साधना तथा जनहितैषी कार्य हेतु आज का दिवस उत्तम रहेगा।
श्रेष्ठ चौघडि़ए - आज 9.00 से 10.30 चर दोपहर 10.30 से 1.30 लाभ, अमृत तथा रात्रि 7.30 से 9.00 लाभ की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी मानी जाती है।
व्रतोत्सव - आज : आज पितर पिण्डदान, स्नान दान, भौमवती तथा हलहारिणी अमावस्या का व्रत व्रतोत्सव पर्व रहेगा।
चन्द्रमा : दिवस रात्रि पर्यंत तक बुध प्रधान राशि मिथुन राशि में संचरण करेगा।
ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के मिथुन राशि में गुरु वृश्चिकराशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं। सूर्य का आद्र्रा नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल उत्तर दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास पश्चिम दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: दोपहर 3.00.00 बजे से 4.30.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे - आज जन्मे बालकों का नामाक्षर के, वो,का,की अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। मृगशिरा नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि मिथुन राशि स्वामी बुध तथा सुवर्णपाद पाया में जन्म माना जाएगा। मिथुन राशि के जातक विनोदी, स्मरण शक्तिवाला, निपुण, चतुर, बुद्धिमान, रूपवान, विचारशील, गुणवान, धैर्यवान, लज्जाशील, शास्त्रप्रिय तथा विवेकी स्वभाव के होते हंै, स्वयं के व्यवसाय में सफल रहते हैं।
Published on:
02 Jul 2019 09:33 am

बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
