8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशखबरी India Smart City Award 2020 में जबलपुर को मिला ये स्थान

- India Smart City Award 2020 के बेस्ट परफोर्मिंग सिटी में तीसरा स्थान -डाटा मैच्योसिटी असेंसमेंट फ्रेमवर्क’ में देश में 7वीं पायदान

2 min read
Google source verification
Jabalpur at a Glance

Jabalpur at a Glance

जबलपुर. स्थानीय नगरवासियों के लिए अच्छी खबर है। महाकौशल नगरी नें एक बार फिर से देश में अपनी धूम मचा दी है। इस शहर ने साबित कर दिखाया है कि अगर मन में चाह हो तो कोई भी राह मुश्किल नहीं है, तभी तो India Smart City Award 2020 में भी देश में अपना प्रमुख स्थान बना लिया है।

भारत सरकार के आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के 2020 के लिए आयोजित "इंडिया स्मार्ट सिटी अवॉर्ड' में जबलपुर को ‘बेस्ट परफोर्मिंग सिटी' में तीसरा तो तो डाटा मैच्योसिटी असेंसमेंट फ्रेमवर्क’ में देश में 7वां स्थान मिला है। बता दें कि इस प्रतियोगिता में देश के सभी 100 स्मार्ट सिटी ने प्रतिभाग किया था।

स्मार्ट सिटी की 6वीं वर्षगांठ (25 जून शुक्रवार को ) के मौके पर वीडिओ कांफ्रेंस के माध्यम से आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पुरस्कारों की घोषणा की। यह पुरस्कार स्मार्ट सिटी की टोटल परफॉर्मेंस, एसपीवी गवर्नेंस, स्टेकहोल्डर इंगेजमेंट, तथा प्रोजेक्ट आउटकम्स के आधार पर दिया गया हैं।

डाटा मैच्योसिटी असेंसमेंट फ्रेमवर्क श्रेणी में शहर को सातवां स्थान प्राप्त हुआ। यह स्थान डाटा संकलित किए जाने की विधिवत पद्धति, सिटी डाटा पॉलिसी तैयार करने और डाटा को उपयोग करने आदि पैरामीटर के आधार पर दिया गया। यह सभी जानकारी भारत सरकार के पोर्टल पर स्मार्ट सिटी के माध्यम से उपलब्ध कराई गई थी। इसके मूल्यांकन के बाद 100 स्मार्ट सिटी में जबलपुर को 7वां स्थान प्राप्त हुआ।

कमिश्नर बी चंद्रशेखर, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, स्मार्ट सिटी के कार्यपालिक निदेशक संदीप जीआर और स्मार्ट सिटी सीईओ निधि सिंह राजपूत ने इस उपलब्धि पर कहा कि स्मार्ट सिटी की रैकिंग में स्थान बनाना परफॉर्मेंस को और बेहतर करने की प्रेरणा देता है। जबलपुर को और बेहतर बनाने के लिए हम आगे भी इसी तरह से काम करते रहेंगे। शहर के लोगों की भागीदारी के बिना ये उपलब्धि संभव नहीं थी।