6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला के गले से चेन छीन कर बाइक सवार लुटेरा फरार

-विजय नगर थानांतर्गत सोनम मार्केटिंग के पास की घटना
less than 1 minute read
Google source verification
snatching from woman

snatching from woman

जबलपुर। विजय नगर थानांतर्गत सोनम मार्केटिंग के पास शुक्रवार सुबह दूध लेने निकले 57 वर्षीय महिला के गले से झपट्टा मारकर बाइक सवार लुटेरा फरार हो गया। पुसिल ने लूट का प्रकरण दर्ज करते हुए मामला जांच में लिया है।
पुलिस के अनुसार धनी मैरिज हाल के पीछे शिवनगर निवासी सुनीता जैन सुबह सात बज के लगभग समैया दूध की डेयरी दूध लेने गयी थी। वहां से घर लौटते समय सोनम मार्केटिंग के पास पहुंची थी कि तभी पीछे से एक नकाबपोश बाइक सवार आया। उसने झपट मारकर उसके गले से सोने की चेन छीन ली। चेन का आधा हिस्सा सुनीता के हाथ में और आधा हिस्सा लुटेरा लेकर तेजी से निकल भागा। सुनीता के शोर मचाने पर जब तक लोग समझ पाते, लुटेरा ओझल हो गया था। सुनीता ने घर पहुंच कर आपबीती बतायी और फिर परिजनों के साथ थाने पहुंच कर लूट का प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की तलाश में जुटी है।